परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बेहद कम समय में करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक, परिणीति सेट पर खूब मेहनत करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे बैकस्टेज क्या करती हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है, ”बैकस्टेज में क्या होता है? मैं हाई हील्स में बहुत तेज चलने की कोशिश करती हूं। हाहा” परिणीति ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है। वो बताती हैं कि उनकी जिंदगी में केवल दो या तीन लोग हैं जो उनके बारे में ज्यादा जानते हैं। उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा चर्चा करना पसंद नहीं है। उन्हें लगता है कि उनकी लव लाइफ उनके लिए है जिसे समझने और जानने की ज्यादा जरूरत केवल उन्हें है।
हाल ही में परिणीति ने स्टीवन स्पीलबर्ग की अगली फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग की है। 29 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ढिशूम में परिणीति ने एक आइटम सॉन्ग किया था। बता दें कि यह परिणीति का पहला आइटम सॉन्ग था। कड़ी मेहनत के साथ एक स्लिम ग्लैम परिणीति ने इस गाने में अपने लुक के लिए खास डिमांड रखी थी। जिसके बाद मनीष मल्होत्रा ने परिणीति के हिसाब से ही उनका लुक रखा था। इस गाने में उनके साथ वरुण धवन थे। ‘जानेमन…आह’ इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल थी। परिणीति का नया लुक भी तारीफ के काबिल था। वहीं गाने के आखिर में दोनों का किसिंग सीन था जो कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था।
देखें, परिणीति का यह बैकस्टेज वीडियो:

