दो महीने एक दूसरे को ड़ेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया के साथ ही साथ प्रियंका के फैन्स भी उनके इस फैसले से काफी हैरत में थे। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका के हाथ में बड़े डायमंड की रिंग दिखाई देने के बाद, उनकी इंगेजमेंट की चर्चा फिर से तेज हो गई है लेकिन प्रियंका ने बड़ी आसानी से इस रिंग को छिपा लिया। दरअसल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर बैगी डेनिम और वाइट कैजुअल्स में दिखाई दीं थी। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में डायमंड की रिंग भी पहनी हुई थी। प्रियंका एयरपोर्ट से निकल ही रही थीं कि उन्हें अचानक एहसास हो गया कि एयरपोर्ट पर पापाराज़ी या पत्रकार हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी रिंग को छिपाने की कवायद शुरू कर दी। उन्होंने रिंग छिपाने के लिए अपना हाथ पॉकेट में डाला और एयरपोर्ट से बाहर निकल गईं।
गौरतलब है कि कई डिनर डेट्स के बाद निक जोनास, प्रियंका के साथ भारत आए थे। निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की थी। मधु ने इस मुलाकात के बारे में कहा था कि उन्हें निक के साथ ज़्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। पिछले साल मेट गाला के अवसर पर प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक. दोनों ने ही उस दिन राल्फ लॉरेन के डिज़ाइनर कपड़े पहने थे, यही कारण था कि दोनों ने साथ में मेट गाला 2017 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन भी निक जोनास के साथ मनाया था। इस दौरान उन्होंने और निक ने एक दूसरे से रिंग एक्सचेंज की। माना जा रहा है कि निक इस रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस हैं। उन्होंने आनन-फानन में ये फैसला लेते हुए इंडस्ट्री को चौंका दिया और उन्होंने इसी के चलते फिल्म सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ दी थी। फिल्म की शूटिंग से ऐन वक्त पहले फिल्म छोड़ने के चलते सलमान प्रियंका से नाराज़ भी चल रहे हैं, हालांकि फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री हो चुकी है और इस फिल्म में कैटरीना अब लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएंगी।