सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स के बचपन की अनसीन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में स्टार्स को उनकी बचपन की तस्वीरों में पहचान पाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा चैलेंज होता हैं। वहीं इसी दौरान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस की बचपन की फोटो सामने आई है,जिसमें वह अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों बच्चियां बड़ी होकर बड़ी स्टार रह चुकी हैं।

दोनों बेहतरीन एक्ट्रेसेस हैं। अगर हम आपको बता दें कि इस बच्ची की हाल ही में फिल्म सुपरहिट हुई है। तो शायद आप इस क्यूट लिटिल गर्ल को पहचानने का चैलेंज ले लेंगे। और अगर अब भी आपको ये अंदाजा लगा पाने में मुश्किल हो रही है कि ये बच्चा कौन हैं तो चलिए आपको बता देते हैं।

दरअसल फोटो में दिख रही यह क्यूट बच्चियां 80 और 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस रही हैं। बता दें यह दोनों बच्चियां फराह नाज और तब्बू की फोटो है। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में हुआ।

तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है। तब्बू की बड़ी बहन भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इस तस्वीर में दोनों बहनें बेहद प्यारी लग रही हैं। तब्बू ने 1980 में महज 10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने फिल्म ‘बाजार’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था।

बता दें तब्बू ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि तब्बू को कई भाषाओं का ज्ञान भी है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उर्दू, तेलुगु, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषा शामिल है। तब्बू को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। तब्बू बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। बता दें हाल ही में उनकी फिल्म भूल भूलैया रिलीज हुई, इस फिल्म में वह डबल रोल में थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू जल्द ही “कुत्ते” में दिखाई देंगी, जो विशाल भारद्वाज के बेटे आकाश भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है। इस फिल्म के अलावा तब्बू विशाल भारद्वाज के साथ उनके नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट “खुफिया” का भी हिस्सा होंगी। वहीं दूसरी ओर तब्बू के बाद अजय देवगन की “दृश्यम 2” भी है।