बॉलीवुड में स्टार्स का Look कितना मायने रखता है यह सभी जानते हैं। स्टार्स को एक्टिंग के अलावा अपने लुक को लेकर भी मेहनत करनी पड़ती है। दमदार एक्टिंग, फिट बॉडी और गुड लुक फिल्मों में काम मिलने के बड़े गुर हैं। सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी और आज के युवा कलाकार वरुण धवन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं। गुड लुक्स के मामले में एक्ट्रेसस भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड दिग्गजों के बारे में बता रह हैं जिन्हें अपने लुक की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।

1. अमिताभ बच्चन – शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन को कई फिल्ममेकर्स ने उनकी लंबाई की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। अमिताभ बच्चन ने करीब 8 साल तक बॉलीवुड में स्ट्रगल किया लेकिन आज उन्हें उसी इंडस्ट्री में सदी का महानायक कहा जाता है।

Film star Amitabh Bachchan. Express archive photo
बॉलीवुड के बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन 80 के दशक में हिट फिल्म के गारंटी माने जाते थे।

2. कैटरीना कैफ</strong> – बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कहे जाने वाली कैटरीना कैफ बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से हैं लेकिन उन्हें भी अपने लुक का खामयाजा भुगतना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को कैटरीना को एक फिल्ममेकर ने ज्यादा विदेशी लगना बताकर रिजेक्ट कर दिया था।

top heroine in india
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ।

3. अनुष्का शर्मा</strong> – अनुष्का शर्मा को शुरू में अपने सादे दिखने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। प्लेन लुक की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हुई थी लेकिन आज अनुष्का के पास फिल्मों को ऑफर्स की कोई कमी नहीं है। यहां तक कि अब उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा।

4. धनुष – लुक को लेकर बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी रिजेक्शन होते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष जोकि बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं, उन्हें भी लुक्स की वजह से रिजेक्शन का मूंह देखना पड़ा था।

dhanush
एक्टर धनुष।

5. अर्जुन कपूर</strong> – शायद आपको मालूम होगा कि अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटे थे और इसी वजह से उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था। मोटे होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिलता था लेकिन आज उनकी फिट बॉडी है।

Arjun Kapoor
एक्टर अर्जुन कपूर।