बॉलीवुड सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया पर ट्रॉल का शिकार होना कोई नई बात नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रॉल करने वालों का इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कई बार मुंह भी बंद करवाया है। हाल में बॉलीवुड अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना को इससे दो-चार होना पड़ा। टि्वंकल खन्ना का मामला देखें तो प्रभाकर नाम का एक शख्स टि्वंकल को बार-बार ट्वीट करके यह कह रहा था कि उनकी अब अक्षय कुमार से शादी हो चुकी है, इसलिए अब उनका नाम टि्वंकल खन्ना नहीं बल्कि टि्वंकल कुमार होना चाहिए। इसके बाद टि्वंकल ने इस शख्स को करारा जवाब दिया। इस शख्स के ट्वीट्स का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा है, ‘बहुत से लोग मुझसे यह कहते हैं, लेकिन इतने कड़े तौर पर नहीं जितना इस सज्जन व्यक्ति ने कहा है। मेरा नाम हमेशा खन्ना ही रहेगा।’

[jwplayer 18vcZReN]

टि्वंकल से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स इस ट्रॉल का शिकार हो चुके हैं। इसका शिकार हुए बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट लंबी है। इसमें लीजा हेडन, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, रिचा चड्ढा, विशाखा सिंह, उदय चोपड़ा, खुशी कपूर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई अन्य शामिल हैं। इस लिस्ट पर गौर किया जाए तो इसमें पुरुषों की बजाए महिलाओं की संख्या ज्यादा है, जो कि टि्वटर ट्रॉल का शिकार हुई हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ट्रॉल करने वाले टि्वटर यूजर्स को कई बार करारा जवाब मिला है, लेकिन वे मानने से बाज नहीं आते।

Read Also: ट्विंकल खन्ना ने दिया इस शख्स के Tweets का करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें, पुरुष और महिलाओं के प्रति समाज में अलग-अलग तरह की सोच और मापदंड रखने वाले लोगों पर कड़ी चोट करती अमिताभ बच्च्न की फिल्म ‘पिंक’ इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के रोल की काफी तारीफ की गई है। फिल्म के डॉयलॉग काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो कि समाज की दोहरी मानसिकता पर निशाना साध रहे हैं।

देखिए, कैसे इन सेलेब्स ने कर दिया टि्वटर पर ट्रॉल करने वालों को शांत