जान्हवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर तिरुपति बालाजी के दर्शन किये। वहीं, इस मौके पर उनके भाई अर्जुन कपूर ने शानदार पार्टी दी। जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पार्टी का पूरा जिम्मा अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने संभाला। जान्हवी के 25वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी की थीम ‘नियॉन’ रखी गई थी। जो तस्वीरें अंशुला ने शेयर की हैं उनमें जान्हवी नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
हालांकि केक कटिंग के समय जान्हवी ने ब्लैक ड्रेस पहनी है और रेड लिप्सटिक के साथ इसे मैच किया। वहीं, खुशी व्हाइट रंग के टॉप और कलरफुल पैंट में नजर आईं। अंशुला ने ब्लैक रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। साथ में खड़े बोनी कपूर पिस्ता ग्रीन रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला ने जाह्नवी को पीछे से गले लगाया हुआ है। वीडियो में सेज द जेमिनी का गाना टिक टिक बूम भी चल रहा है। अंशुला ने इस वीडियो क्लिप को कैप्शन देते हुए लिखा, “माइन(मेरी)।” फोटो में जाह्नवी के चारों तरफ गुलाबी रंग के गुब्बारें नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पीछे जाह्नवी का इंनिशियल ‘जे’ अल्फाबेट भी रखा हुआ है, जिसमें लाइट्स जगमगा रही हैं।
आपको बता दें कि जान्हवी के मुताबिक उनका फेवरेट रंग गुलाबी है। उन्हें अक्सर उनकी पिंक बॉटल के साथ ही देखा जाता है। कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अर्जुन और जान्हवी साथ आए थे। जहां अर्जुन, जान्हवी की उनकी बॉटल को लेकर खिंचाई करते दिखे थे। उनकी बॉटल के नाम पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना हुआ है। जाह्नवी ने बताया था कि गुलाबी रंग से उनका अलग लगाव है। इसलिए वो जहां भी जाती हैं अपनी बॉटल को साथ लेकर जाती हैं।
आपको बता दें कि जान्हवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि वो डॉक्टर बनें। श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए, हालांकि बेटी के सपने के आगे उन्होंने अपनी जिद छोड़ दी।