The Vaccine War Vs Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी स्टारर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को बीते दिन यानी कि 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसका निर्देशन ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी मूवी बना चुके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया है। ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। ऐसे में इसी के साथ ही कॉमेडी के भरपूर फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) रिलीज की गई। पंकत्र त्रिपाठी, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म में कॉमेडी का डबल डोज देखने के लिए मिला है। ऐसे में आपको दोनों ही फिल्मों के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

पंकत्र त्रिपाठी, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म ‘फुकरे-3’ (Fukrey-3) को 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ये ‘फुकरे’ और ‘फुकरे-2’ की तीसरी किस्त है। ‘फुकरे-3’ में कॉमेडी का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया है। मूवी में पंकज त्रिपाठी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। ऐसे में पॉजिटिव रिस्पांस के बीच इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया है।

‘फुकरे 3’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

अगर ‘फुकरे 3’ के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, अभी ये शुरुआती आंकड़ा बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रफ्तार देखने के लिए मिल सकती है। आपको बता दें कि ‘फुकरे’ के पहले पार्ट को 2013 में रिलीज किया गया था और इसकी दूसरी किस्त ‘फुकरे रिटर्न्स’ को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इसकी दोनों ही किस्तें हिट साबित हुई थीं।

कैसा रहा ‘द वैक्सीन वॉर’ का कलेक्शन?

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ काफी समय से चर्चा में थी। इससे नाना पाटेकर ने पर्दे पर कमबैक किया है। इसमें अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। 10-12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का फर्स्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रह है कि इसने पहले दिन करीब 2 करोड़ का बिजनेस किया है। ये एक साइंस थ्रिलर फिल्म है, जो कोरोना महामारी के दौरान भारत के हालातों और वैक्सीन बनने की कहानी को दिखाती है। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज किया गया है।