‘द कश्मीर फाइल्स’ निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री गंभीर एक बार फिर गंभीर मुद्दे पर फिल्म लेकर आए हैं। पिछली बार जहां फिल्ममेकर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां किया था तो वहीं अब विवेक अग्निहोत्री कोराना महामारी और वैक्सीन को लेकर छिड़ी जंग की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। ये भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। ‘द वैक्सीन वॉर’ साल 2020 से 2021 तक दुनियाभर में फैले जानलेवा कोरोना वायरस और उसके लिए विश्वपटल पर तैयार की गई कोरोना वैक्सीन पर आधारित है। वहीं इस फिल्म के माध्यम से वैक्सीन बनाने में भारत की क्या भूमिका रही है, यह भी दिखाया जाएगा।

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म में नाना पटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा के तले की गई है।

3 मिनट के ट्रेलर की शुरूआत नाना पाटेकर से होती है। वह पल्लवी जोशी से कॉल पर बात करते हैं, सुना मैंने आपके साइंटिस्ट के पास एक लाख रुपये भी नहीं थे। इस पर पल्लवी जोशी कहती हैं कि मेरे नहीं सर भारत के साइंटिस्ट।

इसके बाद सवाल उठता है कि क्या भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर 130 करोड़ लोगों की जान बचाने में समर्थ है। इसके बाद ट्रेलर में रायमा सेन की एंट्री होती है। ट्रेलर में रायमा सेन न्यूज एंकर के रोल में नजर आ रही हैं। जो कहती नजर आ रही हैं कि ‘एक राजा था चाहे जो भी कर लो मरता ही नहीं था। उस राजा की जान एक तोते की गर्दन में अटकी। तोते की गर्दन मरोड़ दी और राजा मर गया। हमारे राजा की जान इस वैक्सीन में अटकी है।’ ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि किस तरह से भारत के साइंटिस्ट वैक्सीन बनाने से जूझते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मलयालम,मराठी, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी।