साइबर ठगों की कहानी पर बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जामताड़ा’ के प्रोड्यूसर मनीष त्रेहान पर खार के एक व्यापारी से धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। त्रेहान पर आरोप है कि उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने के नाम पर निहार एल नाम के बिजनेसमैन से पैसे लिए थे।

त्रेहान पर आरोप है कि उन्होंने बिजनेसमैन से कहा था कि वो उनकी फिल्म में पैसा लगाएं, जो अमेजन प्राइम पर आने वाली है। दर्ज शिकायत के मुताबिक त्रेहान ने निहार से वादा किया था कि वह एक साल के अंदर ब्याज समेत पैसे लौटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अब उसने निर्माता के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।

बता दें कि मनीष त्रेहान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Jamtara के प्रोड्यूसर हैं और अब उन पर खुद ठगी का आरोप लगा है। इस वेब सीरीज के दो पार्ट हैं, पहला पार्ट ‘जामताड़ा – सबका नंबर आएगा’ जो 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 23 सितंबर, 2022 को रिलीज हुआ था। इस वेब सीरीज में झारखंड के जामताड़ा जिले की सच्ची घटना दिखाई गई है। जहां कुछ युवाओं का एक ग्रुप फिशिंग के जरिए लोगों को ठगा करता था।

वेब सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव ने सनी का किरदार निभाया था, जो आवाज बदलकर लोगों को ठगा करता था। अमित सियाल ने ब्रजेश भान, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्शा पर्दासनी,  अंशुमन पुष्कर, आसिफ़ खान, मोनिका पंवार, सीमा पाहवा,  रवि चहल हैं।

इस ग्रुप में पांच मुख्य ठग थे, जो स्कूली  बच्चों को अपने साथ जोड़कर अलग-अलग लोगों से ठगी करवाते थे। जिन ठगों पर ये कहानी आधारित थी, उनके नाम प्रदीप मंडल, पिंटू मंडल, अंकुश मंडल, गणेश मंडल, और संतोष मंडल है। ये लोगों से बैंक मैनेजर और कंपनी के अधिकारी बनकर ठगी किया करते थे। सभी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्त के तहत केस भी दर्ज हुआ था और उनकी चल-अचल संपत्ति भी जब्त कर ली गई थी।