The Mukesh Khanna Show: ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ से मुकेश खन्ना ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक जमाना था जब लड़कियां मुकेश खन्ना के पीछे दीवानी थीं। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि मुकेश खन्ना आज भी सिंगल हैं? उन्होंने शादी नहीं की? मुकेश खन्ना खुद बताते हैं कि कई लोग उनके बारे में अब भी समझते हैं कि उन्होंने महाभारत में भीष्मपिताम्ह का किरदार निभाया था जिसे उन्होंने अपने जीवन में पूरा तरह से ढाल लिया है। ऐसे में उनके नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने शादी नही की।

लेकिन मुकेश खन्ना इस बात से साफ इनकार करते हैं। वह कहते हैं, आज के वक्त में कोई भी भीष्म पिताम्ह जैसा नहीं बन सकता। आज का बच्चा अपने पिता को बोल देगा कि वह शादी नहीं करेगा लेकिन ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करेगा। अफेयर वगैरा तो करेगा। मुकेश खन्ना क्लियर करते हैं- मैंने कोई भीष्म प्रतिज्ञा नहीं ली है। मैं ये भी कहूंगा कि शादी के इंस्टीट्यूशन को मुझसे ज्यादा कोई नहीं मानता होगा। अब आप बोलेगें कि ऐसा कैसे हो सकता है? आपकी तो शादी ही नहीं हुई है तो आप कैसे मानते हैं?

मुकेश खन्ना ने आगे बताया- मेरे भाइयों ने शादी के है मेरे आजू बाजू से वो लोग शादी करके आगे निकले हैं। तो मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। इसके फेवर में हूं। लेकिन हमारे यहां ये मान्यता है कि हमेशा पत्नी पतिव्रता होनी चाहिए। लेकिन मैं ये बोलता हूं कि कभी कोई ये बोलता है कि पति को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। कोई नहीं बोलेगा-मर्द है, मर्द के अफेयर हो सकते हैं।

मुकेश खन्ना आगे बोले- हमारी इंडस्ट्री में तो ये मशहूर है। मेरे बारे में तो जोक बनते थे। हमारे यहां तो मर्द उनको माना जाता है जिनके कितनी गर्लफ्रेंड्स हैं। मैं ये सुनकर हंसता था। जरूरी नहीं है कि आपको ये बताना होता है कि आप मर्द हैं, ये जताकर कि आपके पीछे कितनी लड़कियां घूमती हैं। मैं मानता हूं कि शादी यहां लिखी होती है, किस्मत। अफेयर तो हो जाते हैं, किसी को भी आप बोल देते हैं आई लाइक यू। लव शब्द की तो ऐसी की तैसी करके रखी हुई है। लेकिन शादी में दो आत्माएं मिलती हैं।