कपिल के शो में आए दिन एक से बढ़कर एक सेलेब्स आते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम मजाकिया किस्से शेयर करते हैं। ऐसे में इस बार कपिल के शो में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के राज खुलेंगे। इस वीकेंड कपूर खानदान के मजेदार किस्सों से कॉमेडी की महफिल सजने वाली है। इन किस्सों को खुद नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा दर्शकों के सामने बताएंगी।

रिद्धिमा और रणबीर को लेकर एक किस्सा है जिसके बारे में नीतू और खुद रणबीर की बहन जिक्र करते हैं। नीतू और रिद्धिमा मिलकर बताते हैं कि कैसे अपनी बहन की गैर-मौजूदगी में रणबीर कपूर अपनी उस वक्त की गर्लफ्रेंड को रिद्धिमा की चीजें गिफ्ट कर दिया करते थे।

दरअसल, कपिल के शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसे खुद रिद्धिमा जैन ने अपने इंस्टा पेज से शेयर किया है। प्रोमो में कपिल शर्मा रिद्धिमा और नीतू कपूर से पूछते हैं- ‘हमने ना एक खबर सुनी थी रिद्धिमा कि जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थीं तो रणबीर आपकी काफी सारी चीजें उठा कर गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर देता था!’

इस पर रिद्धिमा वाकया बताने लगती हैं- ‘हां मैं लंदन से जब वापस आई हॉलिडे के टाइम तो उसकी एक फ्रेंड,…’। तभी नीतू कपूर हंसते हुए रणबीर की पोल खोलती हैं और कहती हैं- ‘गर्लफ्रेंड’।

तब रिद्धिमा ने भी हंसते हुए कहा- ‘हां, उसकी गर्लफ्रेंड घर पर आई और उसने एक टॉप पहना हुआ था, मैंने कहा ये टॉप नहीं मिल रहा था मुझे। तो बाद में पता चला कि वो मेरी चीजें निकाल कर उसको देता था।’ रिद्धिमा जैन ने कपिल के पोस्ट को री-पोस्ट किया जिसमें कैप्शन लिखा था- ‘नीतू जी को रणबीर लगते होंगे सीधे-साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी कारनामा’।

रणबीर कपूर ने भी ऐसे ही एक किस्सा शेयर किया था। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नैतली पोर्टमैन ने एक बार एक्टर को डांट दिया था। इस किस्से को खुद साझा करते हुए एक्टर रणबीर कपूर खूब हंसे थे।