The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में सिंगर अमाल और अरमान मलिक पिता डब्बू मलिक के साथ नजर आए थे। शो में सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। तो वहीं अमाल और अरमान दोनों ने मिलकर अपने स्ट्रगल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को काफी कुछ बताया। अमाल ने शो पर बताया कि वह अपने काम में डूब जाना पसंद करते हैं। अमाल ने कहा- ‘मैं जिस गाने को बना रहा होता हूं उसी गाने के मूड़ में हर वक्त रहना पसंद करता हूं। मैं ऐसा मानता हूं कि भावनाओं के दम प क्रिएटिविटी और निखरकर आती है।’
इसके बाद अमाल ने बताया कि वह एक दफा एक टूटे दिल पर गाना लिख रहे थे। ऐसे में अमान गाने को फील कर के लिखना चाहते थे तभी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। सिर्फ गाना लिखने के लिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करलिया, इस बारे में उन्होंने अपने पिता और भाई के सामने ही बताया। तो वहीं ये बात सुनकर कपिल के शो में बैठी ऑडियंस ने भी खूब ठहाके लगाए।
अमाल ने आगे बताया कि वह अपने गाने बाथरूम में कंपोज करते हैं। अमान ने शो में आगे कहा कि फैंस का प्यार देख कर वह गदगद हो जाते हैं। अरमान ने भी बताया कि उनके एक फैन ने उन्हें सोने की एक चेन दी थी। अरमान हमेशा उस चेन को अपने गले में पहनते हैं। अरमान का कहना है कि यह चेन उनकी लकी चार्म है।