रूडयार्ड किपलिंग की किताब पर आधारित डिज्नी की फिल्म ‘द जंगल बुक’ भारत में शानदार कमाई कर रही है। 8 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 100 करोड़ व्यवसाय कर लिया है। अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने शुरुआती 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 102.76 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं जंगल बुक ने इतने ही दिनों में 101.82 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
#Airlift crossed ₹ 100 cr on 2nd Sun [10-day total: ₹ 102.76 cr]… #TheJungleBook too crosses ₹ 100 cr on 2nd Sun [₹ 101.82 cr]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2016
15 अप्रैल को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म फैन का असर जंगल बुक के कारोबार पर नहीं दिख रहा है और फिल्म दूसरे हफ्ते भी अच्छा कारोबार कर रही है। जंगल बुक ने दूसरे शुक्रवार 8.02 करोड़, दूसरे शनिवार 8.51 करोड़ और दूसरे रविवार को 10.67 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की कुल कमाई में 46% अंग्रेजी और 54% हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी है।
Sunday over Saturday growth of #TheJungleBook is 25.38% … Language contribution: 46% English, 54% dubbed versions. India biz. AWESOME!
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2016
जंगल बुक की एनिमेशन फिल्म 90 के दशक में भारतीय दर्शकों में बेहद लोकप्रिय रही है। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त समर्थन के पीछे यह भी एक कारण माना जा रहा है। द जंगल बुक के निर्देशक जॉन फेवरू हैं। फिल्म को अमेरिका से एक हफ्ते पहले यहां रिलीज किया गया है।
#TheJungleBook refuses to slow down. [Week 2] Fri 8.02 cr, Sat 8.51 cr, Sun 10.67 cr. Total: ₹ 101.82 cr nett. India biz. OUTSTANDING!
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2016