द इंडियन एक्सप्रेस की सीरीज ‘एक्सप्रेसो’ के तीसरे एडिशन को स्ट्रीम किया गया। शो में बतौर गेस्ट जावेद अख्तर और उनकी बेटी जोया अख्तर पहुंचे। उन्होंने करियर, इंडियन सिनेमा, भाषा, स्क्रिप्ट, फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें की। उन्होंने आज और पुराने जमाने के समय को कंपेयर करते हुए कहा, ‘आज पहले जैसे लिरिक्स कहां मिलते हैं आज केवल बेबी मिलता है।’ शो में पहली बार बतौर गेस्ट विद्या बालन और प्रतीक गांधी पहुंचे थे। दोनों ने मजेदार बातें की थीं। इसके बाद इम्तियाज अली के साथ तापसी पन्नू ने शो में शिरकत की थी। खैर चलिए बताते हैं, जावेद अख्तर और जोय अख्तर ने क्या कुछ कहा…
हाइलाइट्स
- 1. एक्सप्रेसो में जावेद अख्तर से जो पहला सवाल किया गया वो था ‘आर्ट क्या है?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘आर्ट वही क्रिएट कर सकता है, जिसके पास पैसे नहीं है।’ वहीं, जोया ने कहा, ‘आर्ट एक एक्सप्रेशन है। इसे कोई भी क्रिएट कर सकता है।’ जोया से सवाल किया गया कि आर्ट को पॉपुलर बनाने की पावर किसके पास है? उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं उदाहण के साथ समझाती हूं कि गली बॉय एक गली की कहानी को बताती है, जिसमें कुछ बच्चे वीडियो बनाते हैं और अपनी स्किल को दिखाते हैं। वहीं, अमेरिका में भी इसे कॉपी किया।’ आर्ट को लेकर जावेद अख्तर ने फिर कहा, ‘आर्ट मिडिल क्लास से आता है।’
2. जावेद अख्तर ने प्रोग्रेसिव आर्ट को परिभाषित करते हुए मनोरंजन जगत का उदाहण देते हुए समझाया है, ‘आज के गानों में वो नहीं मिलता जो पहले मिलता था। आज केवल बेबी मिलता है।’ उन्होंने आगे ये भी कहा, ‘आर्ट वो है, जिसमें कहनी हो ना की स्टोरी।’
3. सेंसर बोर्ड पर बात करते हुए जोया ने बताया कि आज के समय में महिलाओं के साथ शोषण, यौन उत्पीड़न देख सकते हैं लेकिन किस सीन नहीं देख सकते हैं। जोया ने आगे ये भी कहा कि सेंसर बोर्ड के होने की वजह से आजादी मिली है। इसका होना अच्छा है।
4. भारतीय सिनेमा न्यूड सीन को लेकर जोया अख्तर ने कहा, ‘फ्रेंच में न्यूड सीन और लव मेकिंग सीन को खुलकर दिखाते हैं लेकिन अमेरिकन सिनेमा इसे दिखाने से शरमाते हैं तो ये आपके कल्चर पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे देखते हैं और कहां से आते हैं।’ अपनी फिल्मों को लेकर जोया ने कहा, ‘अगर मेरी स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो जरूर दिखाऊंगी, अगर जरूरत नहीं होगी तो क्यों दिखाना। लव मेकिंग सीन फिल्मों की कहानी पर भी निर्भर करता है।’
5. जावेद अख्तर से सवाल किया गया कि क्या स्टोरी या स्क्रिप्ट लिखते समय उन पर कमर्शियल हिट का कोई प्रेशर होता है? इस पर उन्होंने कहा, ‘आप जर्नलिस्ट हैं आपसे अच्छा कौन जान सकता है। मैं कमर्शियल हिट के लिए फिल्में नहीं लिखता हूं। कमर्शियल हिट के लिए राइटर को ट्रेंड किया जाता है। मैं नहीं करता ये। अगर हमें मार्केट प्रेशर होता तो अपनी पहली फिल्म जंजीर नहीं बनाते।’ जावेद ने फिल्म को लेकर किस्सा सुनाया है कि उनसे कहा गया कि ये कैसी फिल्म है, जिसमें हीरो के पास ना कॉमेडी है ना लव है ना फीलिंग्स है।
6. ‘आज मेरे पास मां हैं…’ पॉपुलर डायलॉग को लेकर जोया अख्तर से सवाल किया गया फिल्मों में आज भी मां के इमोशन को दिखाना कितना मुश्किल होता है? इस पर उन्होंने कहा, ‘आज के समय में मां के लिए प्यार दिखाना काफी आसान हो गया है। आज कल मां के लिए प्यार दिखाना है तो आई लव यू कह दो।’ वहीं, जावेद अख्तर ने कहा, ‘अगर आज मां को बोलोगे कि मां मैं तेरी पूजा करता हूं ये नहीं चलेगा। मेरे पास मां ये शायद चल जाएगा। आज के समय में मां को एकदम निचोड़ लिया गया है।’
7. जावेद अख्तर और जोया अख्तर ने पहले और आज के समय में डायलॉग्स को लेकर बात की और कहा कि पहले जो चलता था वो आज नहीं चलेगा। आज के समय में लोगों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। ये रियलिस्टिक लगना चाहिए। उन्होंने फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ को लेकर बताया गया कि इसमें रियल दोस्त दिखाए गए हैं।
8. जावेद अख्तर ने फिल्म में मां को इमोशनली दिखाए जाने को लेकर कहा, ‘मां को लेकर प्रीमियम काफी है। मां के पैरों के नीच स्वर्ग है मां की पूजा होनी चाहिए। अरे भई किस मां की इज्जत होनी चाहिए। मेरी मां की इज्जत होनी चाहिए। मेरी मां की इज्जत उसके जन्मदिन पर की जाए। ये मां पर इतना प्रीमियम इसलिए रखा जाता है ताकि दूसरी औरतों के साथ बदतमीजी की जा सके।’
9. रेपिड फायर में जोया अख्तर ने बताया कि वो रानी मुखर्जी के साथ काम करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें पिता जावेद अख्तर पर गर्व है। उन्होंने उनके लिए कविता लिखी थी।
10. रेपिड फायर में जोया अख्तर ने बोला कि हॉलीवुड को बॉलीवुड से कोरियाग्राफी सीखनी चाहिए। वहीं, हॉलीवुड से बॉलीवुड को स्क्रिप्ट राइटिंग सीखने की जरूरत है।
11. जोया अख्तर ने बताया कि ‘डॉन 3’ के लिए रणवीर सिंह बेस्ट होंगे और उनके साथ कियारा आडवाणी को देखना पसंद करेंगी।
12. रेपिड फायर में जावेद अख्तर ने बताया कि उन्हें गोल्डी आनंद के साथ काम ना कर पाने का पछतावा है।
एक्सप्रेसो में जावेद अख्तर और जोया अख्तर ने काफी कुछ बातें की। शो में रैपिड राउंड भी था और ऑडियंश के सवालों को भी लिया गया। दोनों दिग्गजों ने सभी के बेझिझक जवाब दिए। शो को 29 अगस्त को शाम को 7 बजे लाइव स्ट्रीम किया गया। इसे Indianexpress.com पर और इंडियन एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया। शो 60-90 मिनट तक चला।
अगर शो ‘एक्सप्रेसो’ के बारे में बात की जाए तो इसे ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ-साथ HSBC और ताज होटल्स ने ऑर्गेनाइज किया है। तीनों साथ में मिलकर एक नए प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं। इसमें आपको एंटरनमेंट से लेकर कंटेंट और फन तक देखने के लिए मिलता है। सीरीज में कैंडिड बातचीत देखने के लिए मिलती है। इसमें ऑडियंस और इन्फ्लुएंसर्स भी होते हैं।
‘एंग्री यंग मैन’ में दिखे जावेद अख्तर
अगर जावेद अख्तर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी बायोपिक सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा चुका है। इसमें जावेद अख्तर और सलीम खान के जीवन और फिल्मी करियर के बारे में बताया गया है। ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स दोनों दिग्गजों को लेकर बात करते हैं और स्ट्रगल से लेकर करियर तक कई दिलचस्प खुलासे करते हैं।