‘द कपिल शर्मा शो’ में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का रोल प्ले करने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जल्द ही कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस एक बार फिर से शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों ने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जरिए पर्दे पर लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। इन्हें साथ में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सात साल पहले फ्लाइट में झगड़ना होने की वजह से इनके बीच मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद कॉमेडियन ने कपिल का शो छोड़ दिया था। ऐसे में अब वापसी और विवादों पर सुनील ग्रोवर ने रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हाल ही में प्रीमियर रखा गया था, जिसमें कपिल और सुनील साथ में पहुंचे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित लड़ाई के बारे में दोनों ने खुलकर बात की थी। इस दौरान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ अपनी लड़ाई का मजाक उड़ाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसकी सालों पहले प्लानिंग बना ली गई थी। सुनील ग्रोवर ने कहा कि वो जब फ्लाइट में बैठे तो उन्हें पता चला कि नेटफ्लिक्स इंडिया आ रहा है तो कुछ पब्लिसिटी स्टंट हो।

इतना ही नहीं सुनील ग्रोवर ने ये भी कहा कि नेटफ्लिक्स ने उन्हें बुलाकर पूछा कि क्या किया जा सकता है और तब उन्हें फाइट का आइडिया आया था। इसके साथ ही इस पर कपिल शर्मा ने कहा कि सुनील कई प्रोजेक्ट्स में बिजी थे। कई वेब सीरीज और फिल्में कर रहे थे, इसलिए वो उनके साथ काम नहीं कर पाए। वहीं सुनील ने फिर से कहा कि कमबैक ‘घर वापसी’ जैसा लगता है। क्योंकि कॉमेडियन के कपिल और उनकी टीम के साथ काम करना अच्छा लगता है।

रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पहुंचेंगे बतौर गेस्ट

आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें देखने के लिए मिला है कि शो में बतौर पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पहुंचने वाले हैं। सभी मजेदार बातें करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, रणबीर गर्लफ्रेंड्स से जुड़े राज खोलते दिखाई देंगे।