कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से वापसी की है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नोटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है। इससे सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेताब थे। दर्शकों को उम्मीदें थी कि इनकी जोड़ी कुछ कमाल दिखाएगी लेकिन, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। सुनील की एंट्री के बाद भी शो में चार चांद नहीं लग पा रहे हैं। सबकुछ फीका-फीका सा लग रहा है। फिर चाहे को वो कॉमेडी वाले डायलॉग्स हों या फिर एक्टिंग।

दरअसल, कपिल शर्मा बदलते ट्रेंड को देखते हुए कुछ बदलाव करने की कोशिश में हैं। इसलिए, ही तो उनका शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है। इससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन, शो में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। पहले जैसे रोमांच नहीं बन रहा है। शो का पहला एपिसोड जब सामने आया तो इसमें कुछ खास देखने के लिए नहीं मिला। इसे देखकर ऐसा सा लगा जैसे कपिल का पुराना शो देख रहे हों।

गुत्थी की वापसी, फिर भी फिका है शो

आपको बता दें कि कपिल के शो के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट कपूर फैमिली पहुंची थी। इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर थीं। शो को लेकर माना जा रहा था कि इसमें सालों के बाद कपिल और सुनील की वापसी हो रही है तो ये जोड़ी कुछ खास कमाल दिखाएगी लेकिन ऐसा नहीं होता नजर आ रहा है। गुत्थी की वापसी थोड़ी फीकी नजर आ रही है। इसमें कोई दम नहीं दिख रहा है।

पुराने कपिल के शो की दिलाता है याद

कपिल शर्मा के शो में एक और चीज ध्यान देने वाली है कि इसमें जोक्स तक पुराने रिपीट किए जा रहे हैं। कई बार तो ऐसा लग रहा है कि आगे कपिल किस बात पर क्या रिएक्शन देने वाले हैं। इससे एक बात तो जाहिर है कि शो की टीम को स्क्रिप्ट में सुधार करने जरूरत है। इसके साथ ही, शो का सेट काफी बड़ा हो गया है। इसमें आपको ऊंची दुकान और फीके पकवान जैसा फील होता है। शो में कोई क्रिएटिविटी नजर नहीं आती है। उनका सेट पुराने कपिल के शो को याद दिलाता है। टीम को यहां कुछ नया और अट्रैक्टिव करने की जरूरत है।