फास्ट एंड द फ्यूरियस 8- द फेट आॅफ द फ्यूरियस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फास्ट एंड द फ्यूरियस 8 का ट्रेलर काफी रोमांचित करने वाला है। डॉमिनिक टोरेटो के किरदार में विन डीजल एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इस फिल्म में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि कैसे एक ट्रेनर परेशानी का सामना करते हुए अपने दल को प्रशिक्षित करता है। फास्ट एंड द फ्यूरियस 8 के ट्रेलर देखने पर पता चलता है चीज़े जल्दी-जल्दी बदलती हुई नजर आती हैं।
एक मिशन के बाद डोम वापस अपनी नॉर्मन जिंदगी में लौटता है। लेकिन चीजें तेजी से बदलती हैं। डोम रहस्यवादी महिला के साइफर (चार्लीज़ थेरॉन) से मिलता है और उससे मिलने के बाद उसे एक उद्देश्य मिलता है। फास्ट एंड द फ्यूरियस 8- द फेट आॅफ द फ्यूरियस में अन्य सीरिज की तरह भरपूर मात्रा में एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में विन डीजल एक बार फिर एक्शन पैक्ड रोल में दिखाई देंगे।
वहीं एजेंट हाब्स (ड्वेन जॉनसन) को जेल में हो जाती है और उनको पूर्व खलनायक डेकार्ड शॉ (जेसन स्थेटम) को पकड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म ट्रेलर में ढेर सारी गाड़ियां, एक्शन और ढेर सारे पुलिसवाले। उचांई से गिरती हुई गाड़ियां प्लेन आइसलैंड पर उड़ते हुए टैंक दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए काफी है।
फास्ट एंड द फ्यूरियस 8 पार्ट ऐसा है जिसमें पॉल वॉकर नहीं होंगे। बता दें कि पॉल वॉकर की 30 नंवबर को एक कार हादसे में 40 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। यह फिल्म 14 अप्रैल को पूरे विश्व में रिलीज होगी।