धोनी पर बन रही फिल्म खोलेगी कैप्टन कूल की जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज। जी हां खबर है कि नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म धोनी की एक सीक्रेट लव स्टोरी का खुलासा कर सकती है। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया, जब धोनी 20 साल के थे और टीम इंडिया के स्पेशल 11 में जगह बनाने का सपना देख रहे थे। तब उन्हें प्रिंयका झा नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था। धोनी पूजा को बेहद पसंद करते थे। वो पूजा के साथ शादी भी करना चाहते थे। लेकिन सब कुछ उस तरह नहीं हुआ जिस तरह माही चाहते थे।
क्रिकेट में तो धोनी की चाहत पूरी हो गई लेकिन लव लाइफ वैसी नहीं रही जैसी वो चाहते थे। 2003-2004 में जिम्बाब्वे और कीन्या टूर में उनका सिलेक्शन हो गया। केन्या और पाकिस्तान के साथ ट्राइनेशन सीरीज में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। उस टूर्नामेंट की 6 इनिंग्स में धोनी ने 72.40 की एवरेज से 362 रन बनाए थे। अपनी इस धमाकेदार पारी की मदद से वो उस वक्त कैप्टन सौरव गांगुली और रवि शास्त्री की नजरों में आ गए थे। एक तरफ जहां वो क्रिकेट में कामयाबी पाने की राह पर थे तो वहीं दूसरी तरफ एक एक्सिडेंट में पूजा की मौत हो गई। जब वो घर पहुंचे तो पूजा की मौत की खबर से पूरी तरह हिल गए। करीब एक साल तक धोनी इस सदमे में रहे कि उन्होंने अपने प्यार को खो दिया है। उनके करीबियों को लगने लगा था कि धोनी इस सदमे से उभर नहीं पाएंगे। लेकिन धोनी के मजबूत इरादों ने उन्हें ऊपर उठने की शक्ति दी और वह सदमों से उबरने में कामयाब रहे। इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूले। साक्षी से मिलने के बाद भी पूजा की एक याद उनके मन में थी। लेकिन साक्षी के प्यार के आगे धोनी धीरे-धीरे उनके हो गए और 4 जुलाई 2010 में दोनों ने शादी कर ली।
फिल्म में साक्षी का रोल किआरा आडवाणी निभा रही हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को पर्दे पर आएगी। बता दें कि फिल्म में यह ट्रैक दिखाने के लिए डायरेक्टर नीरज पांडेय ने धोनी से बात की थी। इस पर धोनी ने कहा था कि ये उनकी जिंदगी का एक अहम चैप्टर है और दुनिया को इस बारे में पता होना चाहिए।
