कलर्स टीवी के हिट रियलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी को टक्कर देने के लिए फराह खान आ रही हैं। उनका शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इससे एक के बाद एक चर्चित सितारों का नाम जुड़ता जा रहा है। दिव्या अग्रवाल के बाद अब फराह के शो में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की एंट्री तय हो गई है। कपल ने खुद इसकी अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा को पहचान बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद ज्यादा मिली, और वह बाद में कई हिट हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं। मोनालिसा के फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि अब वह फराह खान के शो में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस और उनके पति ने खुद बताया है कि कलर्स टीवी ने उनकी शादी की सालगिरह के तोहफे के रूप में शो में हिस्सा लेने की टिकट भेजी हैं।

मोनालिसा का एक हालिया इंस्टाग्राम वीडियो चर्चा में है। इसमें एक्ट्रेस अपने पति से कहती नजर आती हैं कि यार ये कलर्स वालों को हमें एनिवर्सरी गिफ्ट जरूर देना चाहिए। इसके तुरंत बाद घंटी बजती है, और दरवाले पर द लायन शो की टिकट रखी मिलती है। इसके बाद दोनों वीडियो में फराह खान के शो की टिकटों को फ्लॉन्ट करते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘द लायन का गिफ्ट मिला है- ‘द 50′ का टिकट! देखते हैं अब ये गिफ्ट क्या एडवेंचर लाता है।’

यह भी पढ़ें: जब सलमान खान ने जताई जींस-टीशर्ट में दूल्हा बनने की इच्छा, करण जौहर के छलके थे आंसू

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, बधाई हो हम सभी को आप दोनों को एक साथ टीवी पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। बताते चले कि इस शो को कलर्स के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी आप देख सकते हैं। मोनालिसा और विक्रांत से पहले दिव्या अग्रवाल ने भी फराह खान के शो की टिकट मिलने की घोषणा वीडियो शेयर करते हुए की थी।