साउथ के जाने-माने एक्टर और राजनेता विजयकांत (Vijaykanth) का बीते दिनों ही निधन हुआ है। उनके निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। 29 दिसंबर को रजनीकांत और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) जैसे साउथ के कई बड़े स्टार्स उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसी दौरान का विजय का एक शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो भीड़ में दिखाई दे रहे हैं और एक शख्स द्वारा उन पर चप्पल फेंका जाता है। ऐसे में चलिए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं…
दरअसल, 29 दिसंबर को अभिनेता ने नेता बने एक्टर विजयकांत (Vijaykanth Funeral) का पार्थिव शरीर कोयम्बेडु कार्यलाय से चेन्नई के आईलैंड ग्राउंड लाया गया था। यहां उनकी अंतिम विदाई के लिए हजारों की भीड़ थी। उनके अंतिम संस्कार में बड़े सेलेब्स भी पहुंचे थे। इसी दौरान विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय भीं पहुंचे। इस दौरान वो एक्टर के पार्थिव शरीर को देख अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए। उनका विजयकांत के साथ गहरा नाता था। इसलिए, वो उनकी अंतिम विदाई में काफी भावुक नजर आए।
फैंस ने जताई निराशा
जब वो विजयकांत के अंतिम दर्शन कर उनके पास से हटे तो उनका चेहरा देखकर लगा कि वो अंदर से काफी टूट गए हैं और अंतिम समय में वो अपने चहेते एक्टर को जी भर कर देख लेना चाहते थे। इस दौरान जब वो अंतिम दर्शन कर अपनी कार की ओर लौट रहे थे तो भीड़ में से किसी ने उन पर चप्पल फेंकी। इस बीच पुलिस वाले उनकी सुरक्षा में मौजूद थे लेकिन फिर भी उन्हें इस शॉकिंग घटना से बचाया नहीं जा सका। अब उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हैं और वो सवाल कर रहे हैं कि ‘ऐसा क्यो हुआ?’ दूसरे ने लिखा, ‘पुलिस क्या कर रही थी?’ तीसरे ने लिखा, ‘जिसने चप्पल फेंकी है उसे शर्म आनी चाहिए।’ इसके साथ ही अन्य लोगों ने मामले पर पुलिस से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
बहरहाल, अगर विजयकांत के बारे में बात की जाए तो वो DMDK चीफ थे और उम्र से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। सभी को उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर लौट आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो जिंदगी की जंग हार गए। गुरुवार को वो हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए।