Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Movie Review, Rating and Release Updates: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म देखने के बाद इसके अच्छे रिव्यू दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से एक करोड़ का बिजनेस कर लिया था। अब पहले दिन कयास लगाये जा रहे हैं कि शाहिद-कृति स्टारर ये फिल्म 5 से 8 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया का काम भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का बजट 75 करोड़ है और अब ये देखना होगा कि फिल्म अपनी लागत से अधिक कमाई करेगी या नहीं। फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ से होने वाला है। फिल्म के रिव्यू जानने के लिए बने रहिए।

Live Updates
13:59 (IST) 9 Feb 2024
शाहिद और कृति सेनन की केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री देख फैंस फिदा हो गए हैं। एक्स पर एक फैन ने लिखा कि दोनों स्टार्स को सिर्फ प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार मिलना चाहिए। आशा है ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

13:50 (IST) 9 Feb 2024
70 देश, 1200 लोकेशन्स, 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसे दुनियाभर में 70 देश, 1200 लोकेशन्स और 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

13:16 (IST) 9 Feb 2024
फैन बोला- मिस ना करें

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को रिलीज कर दिया गया है। फैंस इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं। इसी बीच एक ने लिखा, ‘इसे मिस ना करें। बहुत ही शानदार फिल्म है।’

13:15 (IST) 9 Feb 2024
कृति सेनन की अदाएं देख फिदा हुए फैंस

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को सोशल मीडिया पर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में कृति का एक वीडियो शेयर कर फैन ने उनकी तारीफ की है। फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो गए हैं।

13:09 (IST) 9 Feb 2024
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को फैन ने बताया सैमसिंग हिट

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक फैन ने मूवी को सैमसिंग हिट बताया है।

10:46 (IST) 9 Feb 2024
रोबोटिक वर्ल्ड में लव, रोमांस और कॉमेडी का है जबरदस्त तड़का

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के जरिए इनकी जोड़ी को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है। पढ़िए रिव्यू…

10:34 (IST) 9 Feb 2024
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का बनेगा सीक्वल!

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को रिलीज कर दिया गया है। इसे लोगों से और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म के अगले पार्ट काफी भी ऐलान कर दिया गया है। मूवी की एंडिंग में इस बात का हिंट दिया गया है। वहीं, अंत में जान्हवी के साथ शाहिद दिखाई देते हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखती है।

10:32 (IST) 9 Feb 2024
एक्ट्रेस का कैमियो देख फैंस शॉक्ड

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाहिद और कृति की एक्टिंग को काफी पसंद तो किया जा रहा है साथ ही एक और एक्ट्रेस के स्पेशल अपीयरेंस को देख फैंस फिदा हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि जान्हवी हैं।

09:42 (IST) 9 Feb 2024
फिल्म क्रिटिक से मिल रहा पॉजिटिव रिस्पांस

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बोतों में ऐसा उलझा जिया’ को क्रिटिक की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। मूवी को एंटरटेनिंग बताया जा रहा है। इसमें दोनों स्टार्स की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है।

08:23 (IST) 9 Feb 2024
अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहिद का दिखा कूल अंदाज

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहिद कपूर भी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर को ब्लैक जीन्स और डेनिम जैकेट में देखा गया। इसमें उनका कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

08:18 (IST) 9 Feb 2024
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बहन के साथ दिखीं कृति

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कृति सेनन बहन नुपूर सेनन के साथ पहुंची थीं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ही बहनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

08:17 (IST) 9 Feb 2024
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कृति सेनन का दिखा डैशिंग अवतार

बीती शाम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कृति सेनन का डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

07:51 (IST) 9 Feb 2024
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मूवी का नाम ट्रेंड कर रहा है। लोगों का इंटरेस्ट रेट बढ़ता ही जा रहा है, जिसे एक्स पर शाहिद के फैंस शेयर कर रहे हैं।

07:49 (IST) 9 Feb 2024
शाहिद और कृति की केमिस्ट्री देखने को एक्साइटेड फैंस

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

07:47 (IST) 9 Feb 2024
सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को सिनेमाघरों में आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म की बीते दिन स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद इसके फर्स्ट रिव्यू आने शुरू हो गए हैं।