Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 7 Days Box Office Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रोबोट और इंसान के बीच के गहरे रिश्ते पर आधारित है। इसे वैलेंटाइन्स वीक में 9 फरवरी को रिलीज किया गया था। मूवी की रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है और इसने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, इसका नेट कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। चलिए बताते हैं फिल्म की कुल कमाई के बारे में…

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क की रिपोर्ट में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन्स डे के बाद फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ पर जा पहुंची है, जो कि बुधवार यानी कि वैलेंटाइन्स डे के दिन से कम है। इसने 14 फरवरी को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि ओपनिंग डे से भी ज्यादा था। खैर, सातवें दिन यानी कि गुरुवार के कलेक्शन के बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 44.60 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, इसके वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात की जाए तो ये 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म बजट जितनी कमाई करने में पहले हफ्ते ही सफल रही है।

बहरहाल, अगर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के छह दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसने पहले दिन 6.7 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 9.65 करोड़, तीसरे दिन 10.75 करोड़, चौथे दिन 3.65 करोड़, पांचवे दिन 3. 85 करोड़ और छठे दिन 6.75 करोड़ का बिजनेस किया था।

बहरहाल, अगर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक रोबोट की कहानी को दिखाया गया है, जिसका निर्माण एक इंसान के तौर पर किया गया है, जिसमें फीलिंग्स तक दिखाई गई है। इसमें आपको इंसान और रोबोट के बीच के गहरे रिश्ते की कहानी देखने के लिए मिलती है। इस मूवी के जरिए शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई और फैंस का दिल जीत ले गई। इसमें दोनों की केमिस्ट्री पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।