शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात हो चुकी है। अभिमन्यु को अक्षरा और अक्षरा को अभिमन्यु पसंद आ गए हैं। लेकिन इधर कहानी में एक ट्विस्ट भी आता है। अक्षरा की बहन आरोही को भी अभिमन्यु भा गया है। ऐसे में अब बेखबर आरोही अभिमन्यु के करीब आने की कोशिशों में जुट गई है। वहीं अभिमन्यु और अक्षरा के दिल कब के मिल चुके हैं।

आरोही हर बार अक्षरा को अपनी खुशियों का कातिल मानती है, इस बार भी आरोही और अक्षरा की लव लाइन एक दूसरे से टकरा रही है। ऐसे में शो के आने वाले एपिसोड्स में बहुत कुछ इंट्रस्टिंग होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही अभिमन्यु और अक्षरा तीनों एक इवेंट में होंगे। जहां रोटेश्नल गेम खेला जाएगा। इवेंट में हर कई राधा कृष्ण का रूप लेकर चेहरा छिपाए दिखेगा। किस्मत किन जोड़ियों को साथ मिलाएगी? कृष्ण बने अभिमन्यु की राधा आरोही होगी या फिर अक्षरा?

ये जानना बहुत इंट्रस्टिंग होने वाला है। बता दें, अभी तक शो में दिखाया गया है कि गोयंका परिवार के चारों बच्चे अक्षरा, कायरव, आरोही और वंश हॉलिडे ट्रिप पर आए हैं। वहीं अभिमन्यु भी अपने कजिन के साथ उसी ट्रिप पर आ जाता है। अब यहां इन सभी की मुलाकात होती है।

इससे पहले जब अक्षरा की तबीयत खराब हुई थी तब अभिमन्यु ने ही अक्षरा का इलाज किया था। अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात बहुत रोमांटिक अंदाज में अस्पताल के अंदर हुई थी। तो वहीं अस्पताल मेंही अभिमन्यु और आरोही भी मिले थे। तब दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। लेकिन बाद में आरोही को अभिमन्यु का स्टाइल बहुत पसंद आ गया।

बता दें, इससे पहले जब मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर सीरत की मौत हो गई थी उसका जिम्मेदार भी आरोही ने अक्षरा को माना था। इसके बाद से आरोही हमेशा अक्षरा से लड़ती झगड़ती ही रही। ऐसे में अब क्या होगा? अभिमन्यु से अक्षरा की नजदीकियों का जब आरोही को पता चलेगा तो क्या होगा? क्या आरोही एक बार फिर से अक्षरा को ब्लेम करेगी? क्या हर बार की तरह अक्षरा अपनी बहन आरोही की खुशियों के लिए पीछे हट जाएगी या आरोही को प्यार में हार का सामना करना पड़ेगा?