‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम मोहिना कुमारी सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में मोहिना के दोस्तों ने उनके लिए सरप्राइज बेबी शावर प्लान किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस और उनके दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ मोहिना के दोस्तों ने उनकी खिंचाई भी की है।
मोहिना के करीबी दोस्त अमेय मेहता ने गोद भराई का एक वीडियो साझा किया और लिखा, “प्लान और प्लान के बाद हम आखिरकार अपने सबसे प्यारी दोस्त मोहिना कुमारी के लिए इस सरप्राइज बेबी शॉवर करने में सफल रहे।
पोस्ट में आगे लिखा है, “हम सभी ‘बेबी रावत’ को अपनी गोद में पकड़ने का इंतजार नहीं कर सकते! मुझे यकीन है कि मोहिना और सुयश शानदार माता-पिता होंगे, क्योंकि हम उनके दोस्त हैं। हम तुमसे प्यार करते हैं, कामना करते हैं कि आप दोनों अद्भुत माता-पिता बनो।”
बता दें कि कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर और पृथ्वी जडेजा भी गोद भराई का हिस्सा थे। मोहिना कुमारी सिंह ने गोद भराई की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “सभी प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद और आभारी।” ”इतनी प्यारी और सबसे अद्भुत गोद भराई के लिए धन्यवाद। मैं इससे बहुत अभिभूत और सरप्राइज थी। मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगी। सजावट और बाकी सब कुछ बेहद खूबसूरत था। आपको बहुत प्यार, “जल्द ही होने वाली मां की एक और पोस्ट पढ़ें।”
आपको बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह मध्य प्रदेश के रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह की पोती हैं। वो रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना को ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इसी के साथ वो जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस में बतौर प्रतिभागी शामिल हुई थीं।
जिसके बाद वो रेमो डीसूजा की असिस्टेंट कोरियोग्राफर भी रहीं। रेमो के साथ उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, डेढ़ इश्किया, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों के कोरियोग्राफी की।
मोहिना ने साल 2019 की 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।