शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु अक्षरा के घर उसका हाथ मांगने जा पहुंचा है। दोनों की मुलाकात पहले ही गार्डन एयिरा में हो जाती है। अभिमन्यु अक्षरा को एक बार फिर मुसीबत में पड़ने से बचाता है। अक्षरा शरमा जाती है और अंदर जाने से पहले कहती है कि अंदर आ जाओ सब इंतजार कर रहे हैं। अभिमन्यु घर के अंदर कदम रखता है तभी आरोही उसे मिल जाती है। वहीं कायरव भी वहां आजाता है और उससे गोयनका हाउस में आने का कारण पूछता है। ऐसे में अभिमन्यु बताता है कि वह बड़े लोगों से कुछ खास बात करने आया है।

ऐसे में आरोही भी सबके साथ अंदर आने लगती है तो अभिमन्यु रोक देता है और कहता है कि वह बड़े लोगों के सामने ही बात करना चाहता है। दादी अभिमन्यु को देख बहुत खुश हो जाती है। अभिमन्यु बताता है कि वह गोयनका फैमिली से रिश्ता जोड़ना चाहता है और उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। तभी कायरव अभिमन्यु से सवाल करता है कि ‘रिश्ता किसके साथ? आरोही या अक्षरा?’ ये सुनते ही सब चुप हो जाते हैं। अभिमन्यु कायरव से सवाल करता है मजाक कर रहे हैं आप? मुझे लगा आपको तो पता होगा

इस पर दादी बीच में बोल पड़ती हैं और बात वहीं कट जाती है। दादी कहती है कि हें सब पता है तभी तो तुम्हारी मां से हमने रिश्ते की पहले ही बात कर ली। अभिमन्यु सरप्राइज हो जाता है औऱ कहता है कि ‘क्या आप लोगों को पहले से पता था?’ माहौल बदल जाता है इसके बाद कायरव अभिमन्यु से प्रॉमिस मांगता है कि वह कभी भी उसकी बहन को निराश नहीं करेगा।

अब आगे क्या होगा? कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब अभिमन्यु अक्षरा के घर इंगेजमेंट के लिए पहुंचेगा। एपिसोड में शॉकिंग टर्न तब आएगा जब अभिमन्यु अक्षरा को इंगेजमेंट रिंग पहनाने के लिए आगे बढ़ेगा।

उधर से दोनों बहने साथ आएंगी तो कन्फ्यूजन आखिरी दम तक रहेगी। लेकिन जैसे ही दोनों बहनें अभिमन्यु के करीब आएंगी अक्षरा की जगह आरोही हाथ आगे बढ़ाएगी, जो कि अभिमन्यु के लिए बहुत बड़ा शॉक होगा। जैसे ही आरोही अक्षरा की जगह आकर खड़ी हो जाएगी अभिमन्यु चुप नहीं रहेगा और बोल पड़ेगा कि वह आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा से प्यार करता है। बस इसी के बाद से सारा मामला बिगड़ जाएगा।