Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, 27 Feb Preview Episode: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा पर बड़ी मुसीबत आने वाली है। शो में कार्तिक और नायरा का बेटा कायरव ही उनके खिलाफ खड़ा होता नजर आएगा। गोयंका फैमिली ने लव कुश को बचाने के लिए कायरव को अपना हथियार बना डाला है। नायरा ये देख कर चौंक जाती है। वहीं कार्तिक भी काफी परेशान हो जाता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कायरव को मीडिया के आगे खड़ा कर दिया जाएगा। कायरव कहेगा- ‘मेरे लव कुश भैया बहुत अच्छे हैं, मम्मी दोनों भैया को पसंद नहीं करतीं। आई हेट यू मम्मी पापा।’

कार्तिक नायरा ये सब देख कर हैरान होजाएंगे कि नन्हे से बच्चे को कैसे झूठ बोलने के लिए कहा गया और कायरव ने इसे मान भी लिया। नायरा जब गोवा में थी तो कायरव को हर तरह की तमीज, अच्चा बुरा सब सिखाती थी। कायरव उसकी बात मानता भी था। लेकिन कायरव के बिहेवियर में ये बदलाव देख कर कार्तिक नायरा दोनों परेशान हैं।

नायरा ने पहले ही कार्तिक से कहा था कि कायरव के लिए ये सब ठीक नहीं होगा। तब कार्तिक ने नायरा की बात नहीं मानी थी। अब कार्तिक नायरा की बात न मानने को लेकर पछताएगा। कार्तिक बोलेगा नायरा क्या से क्या होगया। नायरा रोएगी और फिर हिम्मत को बंधाएगी।

क्या कार्तिक नायरा अपनों के साथ लड़ पाएंगे? क्या कार्तिक नायरा की जीत होगी? क्या कार्तिक नायरा अपने बच्चे को यूं बिगड़ता देखपाएंगे? नायरा अब क्या करेगी ये जानने के लिए शो का अगला एपिसोड देखना जरूरी है।

फिलहाल बता दें, शो में इस वक्त त्रिशा को कहा जा रहा है कि जब उसके साथ ये हादसा हुआ तो उसे रीकॉल करे। याद करे कि उस बीच क्या कुछ ऐसा था जिसे हम सबूत के तौर पर लव कुश के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं? लेकिन त्रिशा को कुछ याद नहीं आता। सभी काफी मायूस होते हैं। तभी त्रिशा बताती है कि वह भागते वक्त एक गुबारे वाले से टकराई थी। अब कार्तिक नायरा उस गुबारे वाले को ढूंढेंगे।