Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, 24 Feb 2020, Preview Episode: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में गोयंका फैमिली के लॉयर बनकर आए हैं मनोज जोशी। कई फिल्मों औऱ सीरियल्स में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके मनोज जोशी अब ये रिश्ता शो में निगेटिव किरदार निभाते दिख रहे हैं। मनोज शो में लव कुश के लॉयर बने हैं। झूठा केस लड़ने के खिलाफ नायरा ने पहले वकील का विरोध किया और परिवार के सामने बुरी बनीं।
वही कार्तिक को भी अहसास हुआ कि घरवाले गलत राह पर हैं और त्रिशा को इंसाफ और गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए। इसको लेकर अब गोयंका परिवार दो धड़ों में बंट गया है। बात इतनी बढ़ गई है कि लवकुश गुनहगारों को बचाने के लिए कार्तिक और नायरा को घर से बेघर किया जा रहा है। ऐसे में अब क्या होगा? क्या नायरा ये केस हार जाएगी?
दरअसल खबरें हैं कि आने वाले एपिसोड में एक और नए कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। यह एक महिला वकील होंगी। जो कि कार्तिक नायरा के साथ त्रिशा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी। ‘Bepannaah’ की एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) की शो में एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस वकील साहिबा के तौर पर शो में दिखाई देंगी।
बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अब तक कई सारे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। ‘बड़े भइय्या की दुल्हनिया’, चंद्र नंदनी, नामकरण, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां, औऱ डायन में काम कर चुकी हैं। अब आने वाले ये रिश्ता क्या कहलाता हैशो के एपिसोड में एक्ट्रेस शिवानी भाटिया के रूप में दिखाई दे सकती हैं।