Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 Feb 2020, Episode Preview: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा को पता चल चुका है कि त्रिशा के गुनहगार कौन हैं। त्रिशा के साथ बदसलूकी करनेवाले कोई और नहीं बल्कि उनके ही खानदान के चश्मोचिराग लव-कुश हैं। लव-कुश की हकीकत जैसे ही घरवालों के सामने आएगी, पूरा गोयंका परिवार हक्का बक्का रह जाएगा। कार्तिक ऑउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगा और लव कुश को मारने लगेगा।
लव कुश कार्थिक की चाची चाचा के बच्चे हैं बचपन से नायरा कार्तिक के फेवरेट रहे हैं। लेकिन इतनी बड़ी गलती नजर अंदाज नहीं की जा सकती इसे भी वह बखूबी समझते हैं। लेकिन इसमें लव कुश की मां ने काम खराब किया। कार्तिक की चाची ने अपनेबच्चों के सच को छिपाया जिससे वह और बिगड़ गए।
आने वाले एपिसोड में अब देखने को मिलेगा कि कार्तिक लव कुश से इतना नाराज हो जाएगा कि वह डंडे से दोनों की पिटाई करेगा। इस बीच लव कुश सच उगलदेगे और बताएंगे कि उनकेदोस्त की वजह से ये सब हुआ है।
त्रिशा के एक थप्पड़ मारने से लव कुश इस हद तक गिर गए यह जानकर पूरा घर सदमें में चला जाएगा। इससे पहले नायरा को लव कुश की हरकतों पर शक हो गया था कि वह काफी बिगड़ गए हैं। इतना हीन हीं नायरा ने तो ये भी कह दिया था कि अब कायरव लव कुश के साथ नहीं रहेगा। जबकि कार्तिक ने इस बात का विरोध किया था।
बता दें, नायरा और कार्तिक की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। कायरव ने अपने मम्मी पापा की शादी कराई थी। इसी के बाद से लव कुश वाला एंगल शुरू हो गया था। तभी नायरा की तरफ से भी त्रिशा की एंट्री हुई थी। त्रिशा नायरा के पास आश्रम से रहने के लिए आई थी। नायरा अपनी जिम्मेदारी पर त्रिशा को लेकर शहर आई थी। अब उसके साथ ये लव कुश के ऐसे बिहेवियर से नायरा काफी नाराज और शर्मिदा है। अब जब आश्रम के लोगों को इस बारे में पता चलेगा तो क्या होगा? ये तो शो देखने के बाद पता चलेगा।