Yeh Rishta Kya Kahlata Hai 30 Oct Episode: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। लेकिन नायरा को बार बार वेदिका का खयाल आ रहा है। वेदिका से उसने वादा किया है। लेकिन अभी तक उस वादे को निभा नहीं पाई है नायरा। एक तरह इस बात का गिल्ट तो दूसरी तरफ वह कार्तिक से दूर भी नहीं जा पा रही। अब कायरव का जन्मदिन आया है। साथ में ही पापा कार्तिक का बर्थडे भी है। कार्तिक ने कायरव का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। वहीं अब बारी है कार्तिक की बर्थडे पार्टी की। गोयंका फैमिली बहुत खुश है, अब नायरा कार्तिक के जन्मदिन के लिए रेडी हो रही है। लेकिन अचानक उसे याद होता है वह क्यों कार्तिक के लिए तैयार हो रही है?

इसके बाद वह वही कपड़े पहन कर कायरव को लेकर गोयंका हाउस पहुंचती है। कार्तिक भी कायरव और नायरा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नायरा जब आती है तो वह कहता है कि वह उसके लिए गिफ्ट लेकर नहीं आई? नायरा कार्तिक के लिए गिफ्ट लाती है लेकिन छिपा लेती है। तभी डोर पर एक गुलदस्ता रिसीव होता है, जब वह नायरा के हाथ आता है तभी कार्तिक वहां आ जाता है। कार्तिक समझता है कि ये गिफ्ट नायरा ने उसे दिया है लेकिन जब वो उसमें रखी चिट्ठी पढ़ता है तो उसपर वेदिका का नाम लिखा होता है। ये देख कर कार्तिक मायूस हो जाता है और वेदिका नंबर बना लेती है। लेकिन नायरा के पर्स में कार्तिक के लिए पहले से ही गिफ्ट होता है।

Live Blog

Highlights

    14:27 (IST)30 Oct 2019
    पानी में गई कार्तिक की मेहनत, बेबी कायरव को नहीं पसंद आया पापा का प्यार!

    पानी में गई कार्तिक की मेहनत, बेबी कायरव को नहीं पसंद आया पापा का प्यार! कार्तिक के लिए कायरव अब उखड़ा उखड़ा रहने लगा है। कार्तिक का गुस्सा कायरवप को उससे दूर कर रहा है।

    12:32 (IST)30 Oct 2019
    कार्तिक नायरा के बीच फिर आएगी वेदिका....

    शो में अब काफी इंट्रस्टिंग मोड आ गया है। कार्तिक औऱ नायरा फिर करीब आ रहे हैं उधर वेदिका भी फिर शो में एंटर होने वाली है। हालांकि वह अपनी उल्झनो में उल्झी हुई है। अंजान शख्स उसे परेशान जो कर रहा है। अब वह आदमी कौन है इसका पता लगाने के लिए वेदिका घर से फरार है। इस बीच उसने कार्तिक के लिए बर्थडे गिफ्ट भी भेजा है। 

    11:01 (IST)30 Oct 2019
    कायरा फैंस ने बनाया है शो को नंबर 1

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा ड्रीम लव सीक्वेंस भी दिखाया जाएगा। इसमें दोनों स्क्रीन पर सोमांटिक डांस करते और पल जीते साथ नजर आएंगे। कार्तिक और नायरा के फैंस उन्हें साथ डांस करता देख काफी खुश होते हैं। ऐसे में टीवी की दुनिया में ये शो नंबर वन है।

    10:30 (IST)30 Oct 2019
    शो में दिखा कार्तिक नायरा का फ्लैशबैक रोमांस

    शो में दिखा कार्तिक नायरा का फ्लैशबैक रोमांस: फैंस को नायरा और कार्तिक को देखना अच्छा लगता है। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से मेकर्स से कह रहे हैं कि शो का ट्रैक चेंज करो। वहीं कार्तिक और नायरा के बीच की दूरियां लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। लेकिन शो के बीच बीच में दोनों के बीच प्यार मोहब्बत भरा फ्लैशबैक भी दिखाई दे रहा है। 

    09:40 (IST)30 Oct 2019
    गायब है वेदिका, कार्तिक नायरा के बीच स्ट्रॉन्ग हो रहा कनेक्शन..

    शो में कार्तिक नायरा एक बार फिर से अंजाने में एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वेदिका कुछ वक्त के लिए गोयंका हाउस से बाहर गई है। वह चाहती है कि पीछे से सिचुएशन बेहतर हो जाए। इस बीच कार्तिक और नायरा का कनेक्शन और गहरा रहा है। लेकिन इस बीच कायरव अपने पापा से रूठ गया है।