Yeh Rishta Kya Kahlata Hai, 23 Oct Written Episode Update: कार्तिक नायरा की जिंदगी में एक के बाद एक कई सारी मुसीबतें सामने आ रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त कायरव के सिर पर मुसीबत आ चुकी है। शो में मनायी जा रही है महादशमी। ऐसे में दशहरे की तैयारी की जा रही है। जिसमें रावण जलाया जाएगा। अब कायरव और वंश छोटे छोटे राम लक्ष्मण बने दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कार्तिक नायरा इस दशमी पर अपने अंदर के रावण को खत्म करने की बात करते नजर आए।

कायरव के मन में है कि उसके मम्मी पापा के बीच कुछ गलत हो रहा है। इससे वो परेशान है। कायरव समझता है कि उसकी मम्मी नायरा उसे उसके पापा से दूर गोवा ले जाएगी। अब कायरव अपने मन की बात जब वंश से शेयर करता है, तो वंश उसे आइडिया दे देगा कि वह राणव के पीछे जाकर छिप जाए। कायरव भी ऐसा करेगा। इसके बाद रावण को जलाने की तैयारी की जाएगी। कायरव रावण के पीछे खड़ा होता है और रावण पर आग लग जाती है। रावण के नीचे से नायरा को कायरव के पांव दिख जाते हैं औऱ वह समझ जाती है कि कायरव की जान को खतरा है।

Live Blog

17:23 (IST)23 Oct 2019
कायरव के दिल में घुला जहर

कायरव को ऐसा लग रहा है कि उसके पापा कार्तिक उसकी मम्मी को परेशान कर रहे हैं जिसके चलते दिनों दिन उसके दिल में कार्तिक के लिए जहर घुलता जा रहा है।

16:08 (IST)23 Oct 2019
कार्तिक कायरव और नायरा एक हो सकते हैं..

कार्तिक और नायरा के जीवन में जल्द ही खुशियां आने  वाली हैं क्योंकि जल्द ही वेदिका का निपटारा हो सकता है। शो में कार्तिक नायरा और कायरव फिर से एक हो सकते हैं। 

11:08 (IST)23 Oct 2019
कायरव पर बिफर पड़ेगा कार्तिक..नायरा बचाएगी बेटे को..

कायरव की एक गलती उसकी जान ले सकती थी। इस बात को मेहसूस करते हुए कार्तिक अपना आपा खो देगा और कायरव पर बिफर पड़ेगा। कायरव अपने पापा को ऐसे देख काफी सहम जाएगा। तो वहीं नायरा उसे बचाती नजरआएगी। कायरव जब अपनी मां के पल्लू में छिप रहा होगा तो कार्तिक कहेगा। 'क्या कर रहे थे वहां? अब अपनी मम्मा के पीछे क्या कर रहे हो सामने आओ।'

10:10 (IST)23 Oct 2019
कायरव अब कैसे बचेगा क्या?

कायरव अब कैसे बचेगा क्या? कार्तिक और नायरा के जहन में बस एक ही बात चल रही है। सब कुछ ठीक होने के बीच अब ये सब हो गया। ऐसे में अब कार्तिक कायरव को अपनी जान पर खेलकर बचाएगा। इसके बाद कायरव को पड़ेगी जोरदार डांट...। 

09:11 (IST)23 Oct 2019
कायरव को देख बदहवास हो जाएंगे कार्तिक नायरा...

दादी वंश को जलता तीर रावण पर मारने के लिए कहती है। इसपर सभी तालियां बजाते हैं। वहीं कायरव रावण के पीछे खड़ा है। रावण पर आग लगते ही रावण ढहने लगता है। तभी नायरा देख लेगी कि कायरव रावण केपीछे छिपा हुआ है। नायरा जोर से चिल्लाएगी और रोएगी। कार्तिक भी बदहवास सा कायरव के पीछे भागेगा।

08:40 (IST)23 Oct 2019
नायरा ने देखा खतरे में है कायरव...

कायरव को अपने पापा से बिछड़ने का डर है। उसे वंश आइडिया देता है कि वह रावण के पीछे जाकर छिप जाए। अब कायरव ऐसाहीकरता है। कायरव ये नहीं जानता कि रावण अब उसपर गिरने वाला है। तो वहीं नायरा कायरव के पैर रावण के पुतलेके नीचे से देख लेती है। 

07:48 (IST)23 Oct 2019
मुश्किल में कायरव, रावण के पीछे जा छिपा नायरा कार्तिक का बेटी..

कुछ वक्त पहले ही कार्तिक और नायरा के जीवन में कई सारी चुनौतियां और मुश्किलें थीं। लेकिन इन दोनों के बीच एक बार फिर से सब ठीक हो गया था। लेकिन कायरव के मन में बहुत कुछ चल रहा है। अपने माता पिता को ऐसे लड़ते देख कायरव के मन में बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में कायरव को गलता है कि उसकी मां उसे वापस गोवा ले जाएगी और वह अपने पिता कार्तिक से दूर हो जाएगा। इसको लेकर वह वंश को कहता है कि अब वह क्या करे। इस पर वंश उसे एक सलाह दे देता है। खेलखेल में कायरव की जान को मुसीबत आ जाती है।