Yeh Rishta Kya Kahlata, 1 November Spoiler Alert: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस दिल थाम कर बैठें क्योंकि शो में स्पॉइलर एलर्ट आ गया है। कार्तिक औऱ नायरा की जिंदगी में क्या कम घटनाएं घटी हैं कि अब कायरव का एक्सिडेंट भी हो गया। जी हां, शो में नन्हे कायरव का एक्सिडेंट हो गया है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कार्तिक से कायरव दूर भागने की कोशिश करेगा, भागते हुए वह रोड़ पर जा पहुंचेगा।
ऐसे में उसका एक्सिडेंट हो जाएगा। अब कायरव को ज्यादा चोट आई या कम ये तो पता नहीं लेकिन इस बीच कर्तिक और नायरा जरूर पास आ जाएंगे। कायरव आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा। इधर, कायरव के मम्मी पापा उसे शीशे से देखेंगे। कायरव की मॉम नायरा और उसके पापा कार्तिक बेहद दुखी हैं। सिर पर हाथ रखे हुए नजर आएंगे। एक के बाद एक दिक्कतें कार्तिक औऱ नायरा के सामने हैं। पहले कायरव की हार्ट सर्जरी का टेंशन और अब कायरव का एक्सिडेंट।
कायरव को गलतफहमी हो गई है कि उसके मम्मी पापा लड़ते रहते हैं। उसके पापा बहुत गंदे हैं वह ऐसा सोचने लगा है। ऐसे में वह कार्तिक को बैड पापा और पापा आई हेट यू भी कह देता है। शो में दिखाया जाएगा कि कायरव जब अपने पापा को आईहेटयू कहेगा इसी के बाद से ही वह वहां से भाग जाएगा। कायरव घर से बाहर तेजी के साथ भाग जाएगा। तभी सासने से गाड़ी आएगी और एक्सिडेंट हो जाएगा।
https://www.instagram.com/p/B4Rk1eGhXG0/
ये देख कर कार्तिक और नायरा एक पल के लिए सन्न रह जाएंगे। तभी दौड़ कर कार्तिक नायरा कायरव के पास जाएंगे। तब तक कायरव बेहोश हो जाएगा। दोनों उसे गोदी में बैठा कर लोगों से मदद मांगेंगे पर आसपास कोई मदद नहीं करेगा। जैसे तैसे कायरव को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।