टीवी लवर्स की पहली पसंद रियलिटी शोज होते हैं। साल 2025 को करीब 15 दिनों के बाद हम सभी अलविदा कहने वाले हैं। ऐसे में यह समय पीछे मुड़कर इस पूरे साल के कुछ पॉपुलर रियलिटी शो के विनर की चर्चा करने का है। नए साल 2026 का आगाज करने से पहले जानते हैं कि इस साल किन पॉपुलर सितारों ने शोज में बाजी मारी है।
बिग बॉस 19
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर की अनाउंसमेंट 7 दिसंबर 2025 को की गई। इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक रहे हैं। हालांकि, विनर की ट्रॉफी मशहूर एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली। सीजन की शुरुआत से ही उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट माना गया।
राइज एंड फॉल
अशनीर ग्रोवर ने राइज एंड फॉल रियलिटी शो को होस्ट किया। एमएक्स प्लेयर और सोनी चैनल पर इसे दिखाया गया। इस शो के विनर अर्जुन बिजलानी बने। इस शो को काफी पसंद किया गया और टीवी के अलावा लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसका लुत्फ उठाया।
पति पत्नी और पंगा
इस साल के टॉप रियलिटी शो की लिस्ट में कलर्स टीवी के सीरियल पति पत्नी और पंगा का नाम भी शामिल है। इस रियलिटी शो को टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने जीता। बता दें कि यह रियलिटी शो 2 अगस्त 2025 से 16 नवंबर 2025 तक चला। दरअसल, यह कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाला एक रियलिटी शो था, जिसमें जोड़ियों को एक-दूसरे को समझना होता था।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar: ‘रहमान डकैत’ बन अक्षय खन्ना को शूटिंग में खाने पड़े थे 7 थप्पड़, इस एक्ट्रेस ने गाल कर दिया था लाल
द ट्रेटर्स
करण जौहर ने इस रियलिटी शो को होस्ट किया, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आया। इस शो के विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर बने। इसके लिए दोनों को 70 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई। बता दें कि दोनों ने फिनाले में ट्रेटर पूरब झा को हरा दिया था।
इन चार पॉपुलर रियलिटी शोज का बोलबाला इस साल ओटीटी और टीवी पर रहा। संभावना है कि आपने भी इनमें से कोई शो जरूर देखा होगा।
