साल 2025 समाप्त होने वाला है। इस साल सबसे ज्यादा रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का जिक्र चला। पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। 2026 की शुरुआत करने से पहले सलमान खान के शो से जुड़े कुछ चर्चित विवादों पर एक नजर डालते हैं। अगर आपने इस सीजन को अच्छे से फॉलो नहीं किया है, तो यहां बताए गए कुछ यादगार पल जरूर देख लें। आपको बीबी हाउस के तमाम विवादित झगड़ों की जानकारी मिल जाएगी।
फरहाना भट्ट ने फाड़ा था नीलम गिरी का पत्र
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में एंट्री ली थी। एक टास्क के दौरान एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने उनके घर से आया पत्र फाड़ दिया था। इस घटना की वजह से घर के तमाम सदस्य फरहाना के खिलाफ हो गए थे। सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर वीकेंड का वार में बातचीत की थी।
अशनूर कौर को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा
बीबी हाउस के अंदर टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को बॉडी शेमिंग की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। तान्या और नीलम ने अशनूर के वजन पर टिप्पणी की थी। होस्ट सलमान ने इस मामले को वीकेंड का वार में उठाते हुए तान्या और नीलम को फटकार भी लगाई थी।
यह भी पढ़ें: Baahubali OTT Release: प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, 3 घंटे 43 मिनट की फिल्म को कहां देखें?
गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की लड़ाई
बिग बॉस 19 के घर में सबसे ज्यादा विवाद पैदा करने वाली लड़ाई फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच हुई। उनकी लड़ाई में अपमानजनक शब्द ज्यादा थे। इसी लड़ाई से हिट डायलॉग ‘जीके क्या करेगा’ मिला। गौरव ने फिर कहा कि इस सीजन को सभी उनके नाम से जानेंगे। हालांकि, वह इस सीजन के विनर बने, तो अब शायद इस सीजन को गौरव खन्ना के नाम से जाना जाए।
मालती चाहर के दावे ने मचाया था बवाल
मालती चाहर ने एक टास्क के दौरान दावा किया था कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की तस्वीर को चूमा है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई साफ नहीं हो पाई थी, क्योंकि शो में इस एंगल से कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई, जिससे मालती के दावे की सच्चाई का पता चल सकता।
