‘ये है मोहब्बतें’ के एक्टर्स इन दिनों काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का एलियन डांस सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी पॉपुलर हो गया था। दिव्यंका इसके बाद चार्ली चैप्लिन का डांस करती दिखी थीं। वहीं, अब ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अनीता ‘नागिन डांस’ करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अनीता के एक फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में अनीता नागिन डांस ‘नचना’ गाने में कमर मटकाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले दिव्यंका त्रिपाठी का एलियन डांस भी सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा खूब शेयर किया गया था। वीडियो में दिव्यंका हू-ब-हू एलियन की तरह स्टेप्स कर रही हैं। वीडियो के कोलाज में एक तरफ एलियन और दूसरी तरफ दिव्यंका उसकी तरह डांस कर रही हैं। इस वीडियो को दिव्यंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम से अपना एक और डांस करता हुआ वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिव्यंका चार्ली के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दिव्यंका ने भी चार्ली की तरह हैट पहनी हुई है।

▫️ Hottie dance moves Bomb lagdi. – #anitahassanandani #bollywooddance

A post shared by Anita Hassanandani Reddy (@anitahassanandani.x) on

बता दें, स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में दिव्यंका त्रिपाठी इशिता के किरदार में हैं। वहीं, शो में अनीता हसनंदानी शगुन के किरदार में हैं। शो में इस वक्त दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे के संबंधियों का किरदार निभा रहे हैं।

PHOTOS: आकाश अंबानी- श्लोक की पार्टी में उमड़े सितारे, SRK-ऐश्वर्या समेत पहुंचे ये सितारे

https://www.jansatta.com/entertainment/