स्टार प्लस के फेमस शो ये है मोहब्बतें में शगुन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी दर्शकों में काफी फेमस हैं। अनीता टीवी इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से मानी जाती हैं। वह छोटे पर्दे पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी, काव्यांजलि, कयामत जैसे कई शो में काम कर चुकी हैं। काफी कम उम्र से एक्टिंग में आने के बावजूद अनीता ने अपनी पढ़ाई को तवज्जो देते हुए ग्रेजुएशन किया था। लेकिन उनसे जुड़ी एक बात है जो बहुत कम लोग जानते हैं। ग्रेजुएशन कर चुकीं अनीता पढ़ाई करने के दौरान एक बार फेल भी हो चुकी हैं। वह इस बात को लेकर काफी शर्मिंदिगी महसूस करती हैं।
अनीता पिछले दिनों अपने पति रोहित रेड्डी के साथ एक टॉक शो में पहुंचीं थीं वहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। यहां जब अनीता से उनकी लाइफ की सबसे एंबैरिसिंग बात बताने को कही गई तो उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बारे में उनके पति रोहित को भी जानकारी नहीं थी। अनीता ने कहा कि वह एक क्लास में फेल हो गई थीं जो उनकी लाइफ का सबसे एंबैरिसिंग मूमेंट है। अनीता ने बताया कि ये बात रोहित को भी नहीं पता है और मैं ये किसी को भी बताने में शर्मिंदगी महसूस करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं दूसरी क्लास में फेल हो चुकी हूं। ये मेरी लाइफ का सबसे शर्मिंदगी भरा पल है। ये बोलते हुए अनीता ने अपना मुंह कॉफी मग से छिपा लिया। अनीता की ये बात सुनते उनके पति रोहित रेड्डी हंसते हुए दिखे।
अनीता ने इस शो के दौरान बताया कि वह रोहित को पहली बार देखते ही उनसे काफी इंप्रैस हो गई थीं। अनीता को रोहित के गालों के डिंपल और उनका ड्रैसिंग स्टाइल काफी पसंद आया था। इस शो में उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में भी बताया। अनीता ने कहा कि वह फिटनेस को लेकर कोई भी समझौता नहीं कर सकती हैं। उनका कहना है कि लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी हेल्थ ही है। बता दें अनीता ने टीवी शो ये है मोहब्बतें में पहली बार निगेटिव रोल किया था। जिसको लेकर वह काफी परेशान भी रहती थीं। हालांकि अब उनका किरदार पॉजिटिव हो गया है।