टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस कंटेस्टेंट के झगड़े और अलग-अलग वजह के चलते सुर्खियों में रहता है। सलमान खान पिछले कई सीजन से इसे होस्ट करते आ रहे हैं। कलर्स टीवी के पॉपुलर शो के मेकर्स पर अक्सर आरोप लगते हैं। हाल ही में यूट्यूबर मृदुल तिवारी का बिग बॉस 19 से शॉकिंग एविक्शन हुआ, जिसके बाद से ही उनके फैंस मेकर्स पर गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि मृदुल तिवारी कौन हैं और उनके बिग बॉस से बाहर आने क बाद नोएडा की सड़कों पर फैंस ने जाम क्यों लगा दिया?
कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी?
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में पॉपुलर कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने एंट्री ली। बता दें कि वह एक मशहूर यूट्यूबर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी मजाकिया देसी कॉमेडी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 19 से उनका एविक्शन हुआ और इसके बाद से ही इन्फ्लुएंसर के फैंस शो मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
मृदुल तिवारी के यूट्यूब चैनल पर 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा के मृदुल वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। साल 2019 की बात है, जब स्कूल पर आधारित उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद ही उन्हें लोगों के बीच खास पहचान मिली। उनकी नेटवर्थ करीब 7 करोड़ के आसपास है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा ने तान्या मित्तल पर बीब हाउस में की FIR, शर्मिंदा होने पर मजबूर हुईं कंटेस्टेंट!
नोएडा की सड़कों पर क्यों लग गया जाम?
मृदुल तिवारी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नोएडा की सड़कों पर उनके प्रशंसकों ने रविवार को एक विशाल रैली उनके लिए निकाली, जिसमें महंगी गाड़ियों का काफिला नजर आया। कार के शीशे पर लिखा नजर आया कि मृदुल तिवारी असली विनर हैं। दरअसल, यूट्यूबर के फैंस का मानना है कि उनका एविक्शन बिल्कुल भी सही नहीं था। वोटिंग के आधार पर मेकर्स उन्हें शो से बाहर नहीं कर सकते थे। नोएडा की सड़कों पर उनकी इस विशाल रैली की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है।
