Who Is Tanya Mittal Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस शो का जबरदस्त क्रेज सोशल मीडिया पर बना हुआ है। वहीं, मेकर्स भी छोटे-छोटे प्रोमो शेयर कर इसका बज बना रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें सलमान खान दो कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए नजर आए।
हालांकि, दोनों का ही चेहरा देखने को नहीं मिला। वहीं, दर्शकों ने अंदाजा लगाया कि इसमें से एक तान्या मित्तल हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में नजर आने वाली हैं। अब इस वीडियो ने लगभग इस बात पर मुहर भी लगा दी है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि तान्या मित्तल आखिर हैं कौन और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 LIVE: सिंगर अमाल मलिक बनेंगे ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा, भाई अरमान मलिक ने दूसरे कंटेस्टेंट्स को चेतावनी
कौन हैं तान्या मित्तल?
अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने कभी न कभी तान्या मित्तल को वहां जरूर देखा होगा। उनके वीडियो, रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। तान्या मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखती है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने खुद अपनी सफलता की कहानी लिखी है।
क्या है तान्या मित्तल का बिजनेस
अपनी स्टूडेंट लाइफ में चुप रहने वाली तान्या ने आज एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘हैंड मेड लव’ नाम से अपना ब्रांड शुरू किया, जिसके तहत वो हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ी का बिजनेस करती हैं। ऐसा बताया जाता है कि वो अलग-अलग फील्ड से 400 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उनके परिवार को उनके बिजनेस के बारे में तब पता चला, जब एक जर्नलिस्ट उनका इंटरव्यू लेने उनके घर गया था।
वहीं, बिजनेस में सफलता मिलने के बाद तान्या ने ‘मिस एशिया 2018’ का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा तान्या मित्तल ने देश की सबसे कम उम्र की युवा मिलेनियर बनने का रिकॉर्ड भी कायम किया। उनके तान्या मित्तल के पास 2.5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का मजबूत फैनबेस है।
महाकुंभ से मिली पहचान
तान्या मित्तल यूपी टूरिज्म को भी प्रमोट करती हैं। वह कई बार वृंदावन से वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने इस बार महाकुंभ से भी अपने कई वीडियो शेयर किए थे। फिर महाकुंभ के दौरान जब भगदड़ हुई, तो उन्होंने कई लोगों की मदद भी की थी। साथ ही अपना दर्दनाक अनुभव को शेयर किया था, जिससे उन्हें काफी सुर्खियां मिलीं।
पहलगाम हमले पर दिया था विवादित बयान
पहलगाम में हुए हमले के बाद तान्या मित्तल ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘इस मुद्दे पर कुछ भी कहना मेरे लिए बहुत नाजुक और संवेदनशील है। मीडिया में आतंकवादी और आतंकवाद की बातें हो रही हैं। दूसरी तरफ, मुझे लगता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह समय है जब हम सभी को संवेदनशीलता से सोचना होगा। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। भारत का सिर्फ एक धर्म है, वो है भारतीयता। हम सब भारतीय हैं और हम इसमें साथ हैं।” इसके बाद काफी बवाल हुआ था।