‘कयामत की रात’ एक्टर विवेक दाहिया पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ मालदीप में शादी की दूसरी सालगिराह सेलिब्रेट कर रहे हैं। विवेक ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिव्यांका के साथ एक तस्वीर को शेयर किया है। फोटो में उन्होंने पत्नी को गोद में उठाया हुआ है। एक्टर ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, एनीवर्सी स्पेशल। आप सभी की दुआओं और बधाई के लिए प्यार। हैशटैग मालदीप। जहां कपल के फैन्स तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें सालगिराह की बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इस तस्वीर के कारण विवेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि एक्टर ने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया है।

हालांकि दूसरे दिन लोगों ने विवेक को इस बात के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्होंने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एनीवर्सी की बधाई नहीं दी। जबकि दिव्यांका ने सालगिराह के दिन की विवेक को सोशल मीडिया पर बधाई दे दी थी। अब विवेक ने एक पीडीए पोस्ट के जरिए ट्रोर्ल्स का जवाब देते हुए लिखा, ओफ्फ ये ट्रोर्ल्स मैं आपको बताता हूं, न काम, न धाम। वहीं दिव्यांका से एक ट्रोल से सवाल किया है कि वहीं क्यों सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए प्यार जगजाहिर करती रहती हैं, विवेक क्यों नहीं।

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का रोल अदा कर रही हैं, तो वहीं विवेक दाहिया इन दिनों ‘कयामत की रात’ में लीड एक्टर का रोल अदा कर रहे हैं। विवेक के अपोजिट करिश्मा तन्ना नजर आ रही हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/