टीवी के नंबर वन क्विज गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-14’ (Kaun Banega Crorepati 14) का लेटेस्ट एपिसोड आ चुका है, जिसमें गुजरात के विमल कांबद 50 लाख के प्रश्न तक पहुंचे लेकिन इसके आगे खेल नहीं पाए। ये शो और भी दिलचल्प होता जा रहा है। विमल ने होस्ट अमिताभ बच्चन के सभी प्रश्नों का सही जवाब देकर 25 लाख की धनराशि जीत ली, लेकिन 50 लाख के प्रश्न पर आकर वो अटक गए और उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला लिया। 29 वर्षीय विमल गुजराज हाईकोर्ट में चपरासी का काम करते हैं।
विमल ने 50 लाख के प्रश्न पर अटकने के बाद ‘वीडियो कॉल ए फ्रैंड’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन वो जवाब को लेकर संतुष्ट नहीं थे तो उन्होंने गेम को छोड़ना ही बेहतर समझा। विमल ने शो में बताया था कि उनके ऊपर 9 लाख रुपये का कर्ज है और ये बताते हुए वो इमोशनल हो गए। उनका कहना था कि जो धनराशि वो जीतेंगे उससे अपना कर्ज चुकाएंगे।
ये था 50 लाख का सवाल
वैसे तो विमल ने काफी पूरे विश्वास के साथ बाकी के सभी जवाब दिए। लेकिन जिस सवाल पर आकर विमल अटक गए वो था,”इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों भारत के बाहर किसी देश में हुई थी? ऑप्शन- पहला- लाल बहादुर शास्त्री, दूसरा- मौलाना अबुल कलाम आजाद, तीसरा- मदर टेरेसा, चौथा- जेआरडी टाटा। इसका सही जवाब चौथा यानी जेआरडी टाटा है, लेकिन विमल को सही जवाब नहीं पता था तो उन्होंने शो छोड़ दिया।
विमल के बाद अमिताभ बच्चन ने नागालैंड के डीजीपी रूपिन शर्मा का स्वागत किया। सोनी टीवी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्लिप साझा की है। जिसमें रूपिन ने खुलासा किया कि वो आतंकवादी अबू सलेम को पकड़ने वाले अधिकारियों में से एक थे।
बता दें कि अमिताभ बच्चन लगातार इस शो को होस्ट करते आए हैं। उन्हें इस सीजन के साथ ही शो से जुड़े पूरे 13 साल हो चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अमिताभ ने बताया था कि वो हर साल क्यों इस शो को होस्ट करते हैं। उन्होंने बताया था कि शो के दर्शक बनकर आए लोग उन्हें शो होस्ट करने पर मजबूर करते हैं। उनका प्यार और स्नेह ही उनकी ताकत है। बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति-14’ सोमवाल से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी पर प्रसारित होता है।