Nach Baliye 9: सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो नज बलिए को दर्शकों के सामने काफी मसाले के साथ परोसा जा रहा है। शो से एक एक कर के डांस के मैदान से जोड़िया बाहर हो रही हैं। तो वहीं अब नच के मंच पर 4 जोड़ियों की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है। इनमें से दो जोड़ियां एक दम फ्रेश होंगी। तो वहीं बाकी दो जोड़ियां शो की एक्स जोड़ियां होंगी जो यूटर्न लेंगी।
स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी को मेकर्स ने वापसी के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में खबरें हैं कि उर्वशी और अनुज की जोड़ी शो में वापसी करेगी। लेकिन मेकर्स ने अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसी के साथ ही रिएलिटी शो में जबरदस्त धमाका होने वाला है।
बताते चलें, अनुज और उर्वशी शो से एलिमिनेट हो गए थे। शो से इस जोड़ी के बाहर हो जाने से फैंस काफी हैरान थे। वहीं उर्वशी भी अपने शो से बाहर होने से काफी दुखी और अपसेट थीं। इसका गुस्सा एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन पर भी निकाला था। अपने एक इंटरव्यू में उर्वशी ने अपने इवेक्शन को लेकर ब्लेमबाजी की थी।
उन्होंने ये भी कहा था कि चैनल उनसे भेदभाव कर रहा है। जोड़ियों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने बताया था कि ये स्टेज अनफेयर है। उर्वशी ने कहा था- कि ये डांस शो है या ड्रामा शो है। इसके बाद से शायद मेकर्स अब एक बार फिर से उर्वशी और अनुज को फिर ला रहे हैं क्योंकि इस जोड़ी की ऑडियंस के बीच काफी चर्चा रही।