Divyanka Tripathi: हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर के बीच के रिश्ते को लेकर काफी कारात्मक खबरें मीडिया में छाई रहीं। माना जा रहा था कि दिव्यांका और एकता कपूर के बीच दूरी बन गई है इसलिए वह ‘ये है मोहब्बतें’ शो में दिखाई नहीं दे रहीं हैं। इस बीच दिव्यांका ने मीडिया में उठ रही इन सब खबरों को गलत बताया है। उन्होंने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं और सारी चीजें पहले की तरह ही हैं।’ इसके साथ ही दिव्यांका ने टीवी इंडस्ट्री के रवैये को लेकर भी अपना दर्द बयां किया।

दिव्यांका ने कहा कि अपने पहले शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’  के दैरान प्रोडक्शन हाउस के कुछ लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। उन लोगों की वजह से उनकी इमेज काफी खराब की गई थी। उन्हें अनप्रोफेशनल तक कहा गया जिसकी वजह से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। एकता की पार्टी में नहीं जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर दिव्यांका का कहना था कि वह पार्टी में इसलिए नहीं जा पाई क्योंकि वह अपने शो की शूटिंग कर रहीं थीं।

वही काम छोड़ने की अफवाहों पर उन्होंने कहा कि उनके को स्टार्स को कई बार लगता है कि उन्हें काम करना पसंद नहीं है और डेट्स नहीं देती। लेकिन वह काम कर रही हैं। वह ‘ये है मोहब्बतें’ के साथ ही एक वेब सीरीज भी कर रही हैं। उनका कहना था कि उनकी ज़िन्दगी के उतार चढ़ाव के बारे में लोग नहीं जानते। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि एक्टर्स के बारे में नयी कहानी आती रहती है कि वो क्या कर रहे हैं। लोग बहुत कुछ अटकले लगा लेते हैं जबकि उनको पीछे की कहानी पता नहीं होती है।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)