The Kapil Sharma Show Kiku Sharda: ‘द कपिल शर्मा शो’ में बच्चा यादव बन कर लोगों को हंसाने वाले कीकू शारदा के बारे में यह असली किस्सा शायद ही आपको मालूम हो। यह किस्सा उनके नाम से जुड़ा है। उनका असली नाम कीकू शारदा नहीं है, बल्कि राघवेंद्र शारदा है। राघवेंद्र की जगह कीकू ने कैसे ली, इसके पीछे एक कहानी है। यह कहानी उन्होंने खुद कुछ इंटरव्यू में साझा किया है।
राघवेंद्र शारदा को बचपन से ही लोग शारदा कहकर बुलाते थे। उन्हें लगता था कि यह लड़कियों वाला नाम है। वह खुद को इस नाम से बुलाया जाना पसंद नहीं करते थे। वह लोगों से कहते थे कि उन्हें रघु बुलाएं। लेकिन, उनकी किसी ने नहीं सुनी।
राघवेंद्र का घर का नाम कीकू था। उनकी मम्मी इसी नाम से उन्हें बुलाती थीं। उनका यह नाम शारदा से जुड़ गया और पूरा नाम कीकू शारदा पड़ गया। अब दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है।
कीकू शारदा भले ही कॉमेडी और एक्टिंग करते हैं, लेकिन उन्होंने डिग्री एमबीए की ली है। दरअसल, उनके पिता चाहते थे कि बेटा बड़ा होकर उनका बिजनेस संभाले। इसलिए कीकू ने एमबीए की डिग्री ली। लेकिन, करिअर में वह दूसरी दिशा में आगे बढ़े।
रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने कीकू शारदा को पहला ब्रेक दिया। कॉलेज में ‘ऑल द बेस्ट’ नाम का प्ले किया था। वहीं से ”हातिम” के लिए उनका चयन हो गया। इसके बाद तो वह मनोरंजन की दुनिया में ही आगे बढ़ते गए और कारोबार से नाता जुड़ने से पहले ही टूट गया।


