Taarak Mehta Ka Ooltah chashmah: कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के दिनों में अगर फैंस को कुछ शोज की याद आ रही होगी, तो उनमें से एक तारक मेहता… जरूर होगा। लगातार 11 सालों से ये शो फैंस को एंटरटेन करता आया है। इस शो में जेठा लाल का कैरेक्टर निभाने वाले दिग्गज कलाकार दिलीप जोशी का अपनी पड़ोसी बबीता उर्फ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने दिल जीत रखा है। जेठा लाल अपनी बबीता जी को खुश करने के लिए कोई भी काम किसी भी हद तक जाकर करने के लिए तैयार दिखते हैं। इसके अलावा शो में शैलेष लोहड़ा जैसे कलाकार भी अपनी हास्यपद बातों से तारक मेहता… में चार चांद लगाते नजर आते हैं।
इस धारावाहिक की सबसे बड़ी खूबी ये है, कि इसकी कहानी में आम आदमी अपना अंश ढूंढता है। रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित इस कॉमेडी शो में कहीं हंसी है तो कहीं जीवन के लिए सीख भी है। हर आदमी इस शो के कैरेक्टर्स में अपने आप को टटोल लेता है। एक बार शो में दिखाया गया था कि अपनी पड़ोसन बबीता के कहने पर जेठा लाल गोकुलधाम सोसायटी में होने वाले फिटनेस कैंप में हिस्सा लेते हैं। इस फिटनेस कैंप का संचालन करने के लिए बबीता अपनी एक योगा टीचर दोस्त सोफिया को बुलाती हैं। जो गोकुलधाम वालों की योगा की क्लास लेती हैं।
इस दौरान जेठा लाल बहुत ही आत्मविश्वास के साथ बबीता को इंप्रेस करने के चक्कर में सुबह योगा क्लास में पहुंच जाते हैं। इसके बाद जेठा लाल एक-एक कर के एक्सरसाइज करते वक्त बबीता को ये दिखाने की कोशिश करते हैं, कि वो कितने फिट और यंग हैं। इस बीच बबीता पर ध्यान केंद्रित किए जेठा लाल के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो टेंढ़े हो जाते हैं।
दरअसल जेठा लाल एक एक्सरसाइज करते वक्त शरीर को खोल रहे होते हैं, लेकिन कोई हड्डी के इधर-उधर हो जाने उनका शरीर टेंढ़ा और हाथ हवा में रह जाते हैं। ये देख कर बबीता बहुत घबरा जाती हैं। काफी देर तक जेठा लाल जब सीधे नहीं हो पाते तो योगा टीचर सहित डॉक्टर हाथी उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। लेकिन जेठा लाल को जैसे ही कोई छूता है उनका दर्द बड़ जाता है। जिसके बाद उन्हें खटिया से बांध कर लेटाया जाता है, फिर डॉक्टर के ट्रीटमेंट के बाद ही वो सीधे हो पाते हैं।