टीवी में अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले सुनील ग्रोवर (SUNIL GROVER) अब फिल्मी दुनिया में भी काफी नाम कमा चुके हैं। कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के बाद एक्टर की इंडस्ट्री में एक खास पहचान बन चुकी है। एक वक्त था जब सुनील ग्रोवर ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किल दौर देखा था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया, तब जाकर उन्हें ये सफलता हासिल हुई।
ऐसे में आज एक्टर करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर की सालाना इनकम 3 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं एक्टर कई सारे ब्रैंड्स के लिए काम भी करते हैं ऐसे में 50 से 60 लाख रुपए तक उनको फीस मिलती है। टीवी शो में काम करने के लिए एक्टर एक एपिसोड के 10 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं फिल्मों में काम करने का एक्टर 20-30 लाख रुपए लेते हैं।
कैकनॉलेज के मुताबिक एक्टर सुनील ग्रोवर की कमाई 2.5 मिलियन यूएस डॉलर है। यानी एक्टर की कमाई भारतीय रुपए में करीब 18 करोड़ (नेट वर्थ) है। सुनील ग्रोवर की कमाई पिछले सालों में 220% तक बढ़ी है।
3 अगस्त 1977 में हरियाणा के सिरसा में जन्में सुनील ग्रोवर ने आर्य विद्या मंदिर (Dаbwаlі) से अपनी स्कूलिंग की। एक्टर ने गुरुनानक कॉलेज से अपनी बी कॉम कंप्लीट की और फिर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में पोस्ट ग्रैजुएशन की। वहीं उन्होंने अपनी मास्टर्स भी चंडीगढ़ से ही थिएटर में की थी।
इसके बाद एक्टर काफी वक्त तक थिएटर ही करते रहे। फिर उन्होंने लेजेंड कॉमेडियन जसपाल भट्टी के साथ भी काम किया। उन्होंने ही सुनील के अंदर एक्टिंग की प्रतिभा को पहचाना था और फिर अपने साथ काम करने का मौका दिया। धीरे-धीरे सुनील टीवी की दुनिया में आ गए। इसके बाद सुनील को तब नया मौका मिला जब वह फिल्मी नाम के चैनल पर ललन बने नजर आते थे। ‘चला लल्लन हीरो बनने’ शो उस रोज Filmy पर आता था। इसके बाद वह इस चैनल के ब्रांड अंबेसेडर बन गए।
इस बीच सुनील ने आरती से शादी की। सुनील और आरती का एक बेटा है-मोहन। वहीं धीरे धीरे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोवर काफी ग्रोथ करते गए। इस बीच उन्होंने कई कैरेक्टर्स निभाए- गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी, और रिंकू भाभी। फिर एक दौर आया जब सुनील एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में एक्टर काम कर रहे थे।
कपिल और सुनील ने शो द कपिल शर्मा शो में भी साथ काम किया। पर इसके बाद खबर आई कि सुनील ग्रोवर ने इस शो को छोड़ दिया है। खबर थी कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्रेवलिंग के दौरान फाइट हो गई थी, जिसमें बात इतनी बिगड़ गई थी कि उनकी हाथापाई भी हो गई थी। इसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।