Shaktiman: मुकेश खन्ना का पॉपुलर सीरियल शक्तिमान एक बार फिर से दूरदर्शन पर लौट आया है। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद लोग दूरदर्शन पर शक्तिमान को एक बार फिर से नियमित तौर पर देखना शुरू कर चुके हैं। कई लोग ऐसे हैं जो इस शो को देख कर अपने बचपन के बीते दिनों को याद कर रहा है। शो में इस वक्त तमराज किलविश, शक्तिमान से बुरी तरह डरा हुआ है। शक्तिमान का डर उसपर इस कदर हावी हो गया है कि उसने ये एलान कर दिया कि जो भी शक्तिमान को मारेगा उसे काकोदर की जगह दे दी जाएगी।

शक्तिमान को अंधेरे के नुमाइंदे मारने की कोशिश तो करेंगे लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगने वाली है। वहीं दूसरी तरफ शक्तिमान का नन्हा दोस्त अप्पू खली-बली के कब्जे में है। अप्पू ने तमराज किलविश की सारी बातों को सुन लिया है ऐसे में वो भी तमराज के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। वहीं शक्तिमान अपने दोस्त को बचाने के लिए उस जगह पर जाएगा जहां उजाले का नहीं बल्कि अंधेरे का राज चलता है।

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। इस फैसले के बाद लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर शक्तिमान, रामायणम और महाभारत जैसे पुराने शोज की वापसी हुई है। इन शोज के वापस टेलिकास्ट होने को लेकर महाभारत के भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) काफी खुश हैं।

Live Updates