Shakti Mohan: ‘डांस इंडिया डांस’ रिएलिटी शो फेम शक्ति मोहन ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में शक्ति मोहन टू पीस बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। ग्रे कलर की बिकिनी में शक्ति काफी बोल्ड अंदाज में गजब कॉन्फिडेंस के साथ दिखाई दे रही हैं। शक्ति के फैंस उनकी इस तस्वीर को देख कर उनपर फिदा हो रहे हैं। शक्ति काफी मूड में पोज देती दिख रही हैं। जहां शक्ति लवर्स को ये फोटो काफी पसंद आई, कुछ फॉलोअर्स को शक्ति का ये अंदाज बिलकुल भी नहीं भाया। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कहते नजर आए कि ‘अब आप भी शुरू हो गईं!’
हालांकि इंडियन आइडल के जज रह चुके विशाल ददलानी ने भी शक्ति की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। विशाल ने अपने कमेंट में लिखा- ‘उफ्फफ..’। कुछ लोग इस फोटो को देख कह रहे हैं कि ‘अरे इस रूप में आपको पहली बार देखा।’ लेकिन फैंन इस बीच कहते दिखे- ‘एक्सपोज करने की जरूरत हिरोइनों को है? डांसर्स को भी जरूरत है क्या?’ तो किसी ने लिखा-‘मैम आपको ये शोभा नहीं देता।’
बता दें, शक्ति के फैंस और फॉलोअर्स उन्हें कमेंट में बता रहे हैं कि वह अच्छी लग रही हैं या नहीं। देखें सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स..

बता दें, शक्ति आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें और वीडिय़ोज शेयर करती रहती हैं। शक्ति बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस रिएलिटी शो से की थी। इसके बाद इसी शो में शक्ति की बहन मुक्ति ने भी हिस्सा लिया था। आज दोनों बहनें फेमस डांसर्स हैं। शक्ति और मुक्ति के अलावा नीति मोहन भी हैं।

नीति शक्ति और मुक्ति की बड़ी बहन हैं और बॉलीवुड की शानदार सिंगर भी हैं। तीनों बहनें अकसर साथ में डांस करतीं और गाना गाती नजर आती हैं। देखें तीनों बहनों का डांस वीडियो:-
इस वीडियो में कैप्शन देते हुए शक्ति ने लिखा- ‘हम बस डांस करते रहते हैं औऱ दीदी को फॉलो करते हैं। वो जो भी करती हैं बस वैसा करते हैं। अब हम बड़े हो गए हैं और वही कर रहे हैं जो हमेशा से हमें पसंद है।’

