Sana Khaan: टीवी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khaan) और कोरियोग्राफर मेलवेन (Melvin Louis) का ब्रेकअप हो गया है। सना ने मेलवेन पर आरोप लगाते हुए उनसे रिश्ता तोड़ लिया है। सना का कहना है कि मेलवेन ने उनके साथ धोखा किया। मेलवेन न सिर्फ उन्हें चीट करते थे बल्कि एक से कई ज्यादा लड़कियों के साथ फ्लर्ट भी किया करते थे। एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- एक 18 साल की लड़की को भी उन्होंने प्रेग्नेंट कर दिया था।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सना ने बताया- ‘एक एडवोकेट ने उन्हें मैसेज दिया। उन्होंने मुझे बताया कि पूरी घटना क्या थी, क्या हुआ था। एक 18 साल की लड़की थी, वह प्रेग्नेंट हो गई थी। शायद उससे कोई वादा किया गया था। भगवान जानता है क्या वादा किया होगा। इसके बाद वह लड़की डिप्रेशन में चली गई। वह लड़की फिर उस एडवोकेट से मिली। वह उसकी काउंसलर थीं। वह एडवोकेट उस लड़की को जानती थी। इसके बाद लड़की लॉस्ट हो गई।’
एक्ट्रेस ने बताया-‘ वकील ने मुझे बताया कि वह लड़की बोल ही नहीं पाती थी, वह कभी एक बिलकुल नॉर्मल लड़की हुआ करती थी। वो लड़का भी सो कॉल्ड सेलेब था। एडवोकेट ने कहा कि ये मैटर सामने आया तो वह भी इस बारे में बताने आईं। ऐसी बहुत सी लड़कियां थीं जिन्होंने मुझे मैसेज के जरिए बहुत सारी बातें बताईं। उनमें से एक लड़की थी जो कि अपनी पहचान छिपाना चाहती थी। लेकिन उसने ये बताया कि वह उसे ड्रग्स देता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। वह लड़की 17-18 साल की रही होगी।’
सना ने आगे कहा- एक 16 साल की लड़की से भी उन्होंने बात की थी। उसने सना को बताया था कि उसे भी मॉलेस्ट किया गया था। सना ने बताया कि 13 साल की एज में उस लड़की को मेलवेन ने डांस क्लास में परेशान किया था। सना ने ये भी बताया कि मेलवेन सना को साउथ की फिल्मों में डांस के कुछ मूव्स करने के लिए मना किया करता था। सना ने बताया मेलवेन कहते थे कि अगर वह ये डांस स्टेप्स करेगीं तो मेलवेन की मां नाराज हो जाएंगी।

