कलर्स चैनल का रिएलिटी शो बिग बॉस हमेशा से कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रहा है। पिछले हर सीजन की तरह इस सीजन में भी दर्शकों को लड़ाई, झगड़ा और प्यार देखने को मिला। शो ने दर्शकों को करीब तीन महीने से ज्यादा समय तक एंटरटेन किया। 14 जनवरी को हुए ग्रांड फिनाले में सलमान खान ने शिल्पा शिंदे को विनर घोषित किया गया। वहीं इस ग्रांड फिनाले के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ग्रांड फिनाले के बाद सभी कंटेस्टेंट एक साथ पार्टी कर रहे थे उस दौरान किसी ने एक फीमेल कंटेस्टेंट के साथ बदसलूकी की।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो शो के खत्म होने के बाद सलमान खान अपने चैलेट में सुबह करीब चार बजे तक शो के कंटेस्टेंट के साथ पार्टी कर रहे थे। उस दौरान सभी गानों पर थिरकते दिखे। लेकिन इस पार्टी से जुड़े एक वीडियो में शो की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ एक व्यक्ति बदतमीजी करता दिखाई दे रहा है। ये वीडियो शो के कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। ये अकाउंट प्रियांक का ऑफीशियल अकाउंट नहीं है। खबर के मुताबिक, ‘पार्टी में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में फीमेल कंटेस्टेंट को असहज महसूस कराया। वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सलमान खान का मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग है’।
वहीं जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। उसमें बेनाफ्शा सोनावाला, सपना चौधरी, बंदगी कालरा और अर्शी खान एक साथ हरियाणवी गाने पर थिरकती दिख रही हैं। इस बीच इनके साथ सलमान खान का मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग आ जाता है और नाचने लगता है। वह नशे में धुत्त फीमेल कंटेस्टेंट के साथ जबरदस्ती नाचने लगता है। वीडियो में किसी का हाथ उसे कंटेस्टेंट से दूर करता हुआ भी नजर आता है। खबरों के मुताबिक इसकी सूचना जैसे ही सलमान खान को मिली उन्होंने राजू नाग को मुंबई भेज दिया। इसके बाद सभी फिर से पार्टी को इंज्वॉय करते सके।
