Rekha: एक्ट्रेस रेखा आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। हाल ही में एक रिएलिटी शो में रेखा नजर आईं। यहां आते ही रेखा ने अपने अंदाज से सबको दीवाना बना दिया। रेखा के स्वागत में शो ‘राइजिंग स्टार’ के कंटेस्टेंट्स ने उनका खूब जोरों शेरों से स्वागत किया। रेखा इस दौरान गोल्डन-हरे रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं। शो के कंटेस्टेंट्स ने रेखा के सामने खास परफॉर्मेंस पेश किया।

इस दौरान नन्हें-नन्हें सिंगर्स अमिताभ बच्चन, रेखा और शशि कपूर बनकर आए। उन तीनों बच्चों को देखते ही रेखा बेहद खुश हो गईं। साथ ही रेखा रिएक्ट करती भी नजर आईं। इसके बाद रेखा ने उन नन्हें कलाकारों से पूछा कि वह क्या बनकर आए हैं। ऐसे में रेखा के सामने नन्हा कंटेस्टेंट बोल पड़ा कि वह अमिताभ बच्चन बनकर आया है। ऐसे में रेखा अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। ..और शर्मीले अंदाज में हंसी को दबाती दिखीं।

इसके बाद रेखे ने बीच में खड़ी बच्ची से पूछा की वह क्या बन कर आई हैं। बच्ची ने नारंगी रंग का पंजाबी सूट पहना था जैसे गाना ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’ में रेखा नजर आई थीं। इस पर बच्ची ने कहा कि वह रेखा बनकर आई है।

रेखा इस दौरान बच्ची को देखती रह गईं। वहीं तीसरे बच्चे से रेखा ने पूछा कि वह क्या बनकर आए हैं तो नन्हे बच्चे ने शशि कपूर के अंदाज में कहा कि वह शशि कपूर बनकर आए हैं। तभी रेखा हंसने लगीं। देखें ये वीडियो:-

https://www.instagram.com/p/BwieOXUg5-H/?

शो में रेखा ने खुद भी परफॉर्मेंस कर दिखाया। इस दौरान एक्ट्रेस को मंच पर बुलाया गया। रेखा ने मंच पर अपने सुपरहिट गाने पर भी दर्शकों को थिरक कर दिखाया।

https://www.instagram.com/p/Bwigv5qAK4s/?

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)