90 के दशक में रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘श्री कृष्णा’ की अपनी ही धूम थी। रामायण की सफलता के बाद रामानंद सागर ने कृष्ण की लीलाओं से लोगों को परिचित कराया। गौरतलब बात रही कि ‘श्रीकृष्णा’ में भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं और उनकी अलग-अलग अवस्थाओं को दिखाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 6 एक्टर्स को कृष्ण बनाया गया था। इस पौराणिक कथा में स्वपनिल जोशी और सर्वदमन डी बनर्जी के अलावा एक्टर अशोक कुमार बालकृष्णन ने इसमें कृष्ण की बाल्यवस्था का रोल किया था। कालिया नाग के घमंड को चूर करने वाले अशोक बालकृष्ण आज साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं।

13 की उम्र में निभाया था श्री कृष्ण का किरदार

अशोक बालकृष्णन ने यंग कृष्णा का किरदार जीवंत किया था। जिस समय बालकृष्ण ने कृष्ण का किरदार निभाया था उस वक्त उनकी उम्र महज 13 थी। एक इंटरव्यू में बालकृष्ण ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि आज मैं जो भी हूं वो शायद भगवान का ही लिखा हुआ है, जो मुझे उनका रोल निभाने का मौका मिला।

ऐसे मिला था कृष्ण का रोल

अशोक बालकृष्ण को श्री कृष्णा में रोल मिलने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। एक इंटरव्यू में बालकृष्ण ने बताया था कि मुंबई के जुहू स्थित हरे-कृष्ण इस्कॉन मंदिर में मेरी भरत-नाट्यम की परफॉर्मेंस थी। रामानंद सागर उन दिनों कृष्ण के रोल के लिए कास्टिंग कर रहे थे। उन्हें कृष्ण के किरदार के लिए ऐसे लड़के की तलाश थी, जो डांस भी जानता हो और फेसकट भी अच्छा हो। उस डांस परफ़ॉर्मेंस में रामानंद सागर की करीबी भी थे। उन्होंने फिर बालकृष्ण के मां से ऑडिशन देने के लिए कहा।

700 बच्चों में चुने गए थे बालकृष्ण

अशोक कृष्ण के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंच तो वहां करीब 700-800 बच्चे आए हुए थे। बालकृष्ण ने बताया था कि जब वे पहली बार रामानंद सागर को देखे थे तो वे सहम गए थे। लेकिन तुंरत ही वे सहज भी हो गए थे। रामानंद सागर ने बालकृष्ण से सिर्फ पढ़ाई लिखाई और हॉबी पूछते हुए उन्हें रोल के लिए चुन लिया।

तमिल फिल्म मुरुगा से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

अशोक कुमार मुंबई के रहने वाले हैं, फिलहाल वह चेन्नई में रहते हैं। वह साउथ की फिल्मों में बतौर एक्टर काम करते हैं। अब तक वह करीब 12-13 फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में राजू खान जी के साथ अस्सिटेंट कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया है। वहीं 2007 में आयी तमिल फिल्म मुरुगा उनकी पहली फिल्म थी जो की एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। उसके अलावा उन्होंने पिड़िचिरकु, कोझी कूवुथु , कधल सोल्ला आसई , गैंग्स ऑफ़ मद्रास जैसी जबरजस्त तमिल फिल्में की है।